CUET PG Result: कब आएंगे परिणाम?
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 26 सितंबर यानी कल शाम 4 बजे अपने परिणाम देख सकेंगे। CUET PG परीक्षा का आयोजन 01 सितंबर, 2022 से लेकर 12 सितंबर, 2022 तक किया गया था। परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी को 16 सितंबर, 2022 को जारी कर दिया गया था। उम्मीदवारों को 18 सितंबर, तक का समय उत्तर कुंजी पर आपत्ति के लिए दिया गया था।
CUET PG Result: 24 सितंबर को जारी हुई थी उत्तर कुंजी
बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 24 सितंबर को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट/CUET PG की अंतिम उत्तर कुंजी/ CUET PG Final Answer key को जारी कर दिया था। जिसके बाद से अभ्यर्थियों को परिणाम का बेसब्री से इंतजार था। लेकिन अब यूजीसी की तरफ से परिणाम की तिथि की भी घोषणा कर दी गई है। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। वहीं, अमर उजाला भी आपको परिणाम की हर अपडेट सबसे पहले देता रहेगा।
CUET PG Result: कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- यहां दिखाई दे रहे CUET PG के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मंगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
- अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे चेक करें, डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट रख लें।