फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEECUP Counselling 2022: यूपी जेईई पॉलिटेक्निक काउंसलिंग, चौथे राउंड के लिए पंजीकरण शुरू

Sun, 25 Sep 2022 06:45 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEECUP Counselling 2022: यूपी जेईई पॉलिटेक्निक काउंसलिंग उत्तर प्रदेश राज्य में पॉलिटेक्निक संस्थानों द्वारा पेश किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
विज्ञापन
JEECUP 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE CUP Counselling 2022: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEE CUP) की ओर से यूपी जेईई पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2022 के तहत चाैथे दौर के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, रविवार, 25 सितंबर, 2022 से शुरू हो गई है। दाखिला लेने के इच्छुक उम्मीदवार JEE CUP काउंसलिंग 2022 राउंड 4 के लिए अपने आवेदन आधिकारिक वेबसाइट - jeecup.admissions.nic.in पर जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन


काउंसलिंग के चौथे दौर में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड के साथ लॉग इन करना होगा, आवेदन पत्र भरना होगा, पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा, विकल्पों को भरना होगा और जेईई सीयूपी चौथे राउंड काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने के लिए लॉकिंग विकल्प का चयन करना होगा।

उम्मीदवार जो यूपी जेईई पॉलिटेक्निक 2022 परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे, लेकिन उन्हें राउंड 1, राउंड 2 और राउंड 3 काउंसलिंग में सीट आवंटित नहीं की गई थी, वे जेईई सीयूपी काउंसलिंग 2022 राउंड 4 के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जेईई सीयूपी काउंसलिंग 2022 कुल आठ राउंड के लिए आयोजित की जाती है। JEE CUP काउंसलिंग 2022 उत्तर प्रदेश राज्य में पॉलिटेक्निक संस्थानों द्वारा पेश किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। काउंसलिंग का परिणाम 19 जुलाई, 2022 को घोषित किया गया था। 

JEECUP Counselling 2022 महत्वपूर्ण तिथियां

  1. चौथे दौर की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू होगा : 25 सितंबर, 2022
  2. काउंसलिंग में पंजीकरण करने की अंतिम तिथि : 26 सितंबर, 2022
  3. ब्रांच-सीट और कॉलेज च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग : 25 - 26 सितंबर, 2022
  4. चौथे दौर की काउंसलिंग के लिए सीट आवंटन : 27 सितंबर, 2022
  5. चौथे दौर की काउंसलिंग के लिए दस्तावेज सत्यापन : 28 - 30 सितंबर, 2022
  6. काउंसलिंग में सीट आवंटन के बाद शुल्क जमा करने की समय-सीमा : 28 - 30 सितंबर, 2022
  7. पांचवें दौर की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू होगा : 28 सितंबर, 2022 से
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें