फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET PG Result: 26 सितंबर को जारी होंगे सीयूईटी पीजी के परिणाम, यूजीसी के अध्यक्ष ने दी जानकारी

Sun, 25 Sep 2022 10:23 AM IST
संजीव कुमार झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

CUET PG Result:  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) 26 सितंबर को शाम 4 बजे तक सीयूईटी-पीजी परिणाम घोषित करेगी। यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
सीयूईटी पीजी 2022 - फोटो : UGC- NTA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET PG Result:  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से सीयूईटी-पीजी परिणाम (CUET PG Result 2022) की तारीख की घोषणा कर दी गई है। यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने खुद ही परिणाम को जारी करने की तारीख और समय की जानकारी दी है। जो भी उम्मीदवार विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित CUET PG परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परिणाम जारी होने के बाद, इसे आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...

विज्ञापन

CUET PG Result:  कब आएंगे परिणाम?
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी  26 सितंबर यानी कल शाम 4 बजे अपने परिणाम देख सकेंगे। CUET PG परीक्षा का आयोजन 01 सितंबर, 2022 से लेकर 12 सितंबर, 2022 तक किया गया था। परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी को 16 सितंबर, 2022 को जारी कर दिया गया था। उम्मीदवारों को 18 सितंबर, तक का समय उत्तर कुंजी पर आपत्ति के लिए दिया गया था। 

CUET PG Result:  24 सितंबर को जारी हुई थी  उत्तर कुंजी 
बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 24 सितंबर को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट/CUET PG की अंतिम उत्तर कुंजी/ CUET PG Final Answer key को जारी कर दिया था। जिसके बाद से अभ्यर्थियों को परिणाम का बेसब्री से इंतजार था। लेकिन अब यूजीसी की तरफ से परिणाम की तिथि की भी घोषणा कर दी गई है। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। वहीं, अमर उजाला भी आपको परिणाम की हर अपडेट सबसे पहले देता रहेगा। 
विज्ञापन

CUET PG Result:  कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • यहां दिखाई दे रहे CUET PG के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मंगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। 
  • इसे चेक करें, डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें