फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET Answer Key: यूजीसी नेट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, डाउनलोड करने के लिए ये रहा सीधा लिंक

Sat, 07 Sep 2024 07:03 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC NET Answer Key 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने यूजीसी नेट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
UGC NET 2024 - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जून सत्र की यूजीसी नेट परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। एजेंसी ने 21 अगस्त से 23 अगस्त के बीच आयोजित परीक्षाओं की उत्तर कुंजी जारी की है। इन तिथियों पर आयोजित परीक्षा में जो भी उम्मीदवार शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in. पर जाकर उत्तर कुंजी जारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

UGC NET Answer Key Challange Window: 9 सितंबर तक दर्ज करें आपत्ति

यूजीसी नेट की प्रोविजनल आंसर-की में प्रश्न पत्र और रिकॉर्ड किए गए उत्तर शामिल हैं। अगर छात्रों को प्रोविजनल आंसर-की पर कोई आपत्ति है तो वे 7 सितंबर से 9 सितंबर रात 11:50 बजे तक चैलेंज सबमिट कर सकते हैं। चैलेंज फीस जमा करने की आखिरी तारीख 9 सितंबर है।

21 अगस्त से 4 सितंबर तक हुई परीक्षा

यूजीसी नेट 2024 परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर तक 83 विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी। यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2024 में परीक्षा तिथि, परीक्षा शिफ्ट, विषय का नाम, पेपर कोड, प्रश्न आईडी, सही उत्तर जैसे विवरण शामिल हैं।
 

UGC NET Result 2024: ऐसे करें अपने संभावित स्कोर की गणना

उम्मीदवार यूजीसी नेट उत्तर कुंजी की मदद से अपना संभावित स्कोर भी जान सकते हैं। इसकी गणना करने के लिए उम्मीदवार इन निर्देशों का पालन कर सकते हैं।
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक जोड़ें।
  • गलत उत्तरों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
  • हल न किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे दर्ज करें आपत्ति

यदि किसी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी पर आपत्ति है, तो 9 सितंबर तक उसे दर्ज करा सकते हैं। चुनौती शुल्क भुगतान का तरीका चुनें और चुनौती दिए गए प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये की दर से अपना शुल्क अदा करें। डेबिट/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से भुगतान करें।

आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया नीचे बताई गई है
  • सबसे पहले एनटीए की वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in. पर जाएं।
  • ‘उत्तर कुंजी के संबंध में चुनौती’ पर क्लिक करें।
  • अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉगिन करें और प्रदर्शित सुरक्षा पिन दर्ज करें और सबमिट करें।
  • चिह्नित प्रतिक्रियाओं के लिए “उत्तर पत्रक देखें” पर क्लिक करें और उत्तर कुंजी देखने या चुनौती देने के लिए, अनंतिम उत्तर कुंजी देखने और प्रश्नों को चुनौती देने के लिए “चुनौती” बटन पर क्लिक करें।
  • आपको क्रमिक क्रम में प्रश्न आईडी दिखाई देंगी।
  • कॉलम ‘सही विकल्प’ के तहत प्रश्न के बगल में आईडी एनटीए द्वारा उपयोग की जाने वाली सही उत्तर कुंजी के लिए है। हटाए गए प्रश्न हाइलाइट किए गए हैं और चुनौती के लिए नहीं हैं।
  • यदि आप इस विकल्प को चुनौती देना चाहते हैं, तो आप चेक बॉक्स पर क्लिक करके अगले चार कॉलम में दिए गए किसी एक या अधिक विकल्प आईडी का उपयोग कर सकते हैं।
  • आप सहायक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं, जिसमें आप ‘फाइल चुनें’ का चयन कर सकते हैं और अपलोड कर सकते हैं (सभी दस्तावेजों को एक ही पीडीएफ फाइल में रखा जाना चाहिए)।
  • अपने इच्छित विकल्प पर क्लिक करने के बाद, नीचे स्क्रॉल करें, ‘दावों को सबमिट करें और समीक्षा करें’ और शुल्क का भुगतान करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें