जान लें क्या होता है टाई-ब्रेकर रूल
अगर आपने भी नीट 2021 की परीक्षा दी है तो आपको बता दें कि इस एग्जाम के रिजल्ट में टाई-ब्रेकर नियम लागू हो सकता है। इसके अंतर्गत अगर किन्हीं दो स्टूडेंट्स का रिजल्ट समान आता है तो उनमें उस छात्र को वरीयता दी जाएगी जिसके किसी एक सब्जेक्ट में आधिक मार्क्स होंगे। इसके अलावा अगर दोनों स्टूडेंट्स का फाइनल स्कोर समान व संबंधित विषय में भी समान अंक पाए जाते हैं तो ऐसी स्थिति में किसी अन्य सब्जेक्ट को टाई ब्रेकर नियम में शामिल कर परिणाम जारी किया जाएगा। इस नियम के आधार पर उम्मीदवारों का ओवर-ऑल स्कोर के साथ-साथ सब्जेक्ट वाइज नंबरों की भी काउंटिंग भी की जा सकती है।
प्रतियोगी परीक्षाओं की करें पक्की तैयारी
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स अपनी एग्जाम की तैयारी को मजबूत करने के लिए या किसी भी एग्जाम के पूरे सेलेबस का कंप्लीट रिवीजन करने के लिए आज ही सफलता एप द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने फोन पर सफलता एप डाउनलोड कर सभी एग्जाम के लिए चलाए जा रहे फ्री मॉक टेस्ट और फ्री ई-बुक आदि का लाभ उठा सकते हैं।