फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीए की बड़ी घोषणा : वर्ष 2021 से नीट स्कोर के जरिए नर्सिंग व लाइफ साइंस कोर्स में भी मिलेगा प्रवेश

Mon, 22 Mar 2021 05:57 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
NEET 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट 2021) के अंकों का इस्तेमाल साल 2021 से नर्सिंग और जीवन विज्ञान के स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी किया जा सकता है। यह जानकारी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा दी गई है। बता दें 2020 तक नीट स्कोर का उपयोग केवल एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और पशु चिकित्सा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ही किया जाता था। लेकिन अब इसमें बीएससी नर्सिंग और बीएससी लाइफ साइंसेस भी शामिल हो गए हैं।

नीट परीक्षा में प्राप्त स्कोर का उपयोग अखिल भारतीय कोटा और राज्य कोटे के तहत मेडिकल सीटों पर प्रवेश के लिए किया जाता है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) इन अंकों का इस्तेमाल एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश के लिए करती है। आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (एएसीसीसी) बीएएमएस, बीएसएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट स्कोर के माध्यम से काउंसलिंग का आयोजन करती है। वहीं राज्य इन अंकों का इस्तेमाल राज्य कोटे के तहत सीटों पर प्रवेश के लिए करती है।  

विज्ञापन

लेकिन इस वर्ष से भारतीय नर्सिंग परिषद, नर्सिंग महाविद्यालय व विद्यालयों और जेआईपीएमईआर के प्रासंगिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट स्कोर का उपयोग किया जाएगा। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि क्या नीट अब एमबीबीएस की तरह बीएससी नर्सिंग और बीएससी लाइफ साइंस कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए भारत में एकमात्र प्रवेश परीक्षा होगी या नहीं। क्योंकि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) हर साल नर्सिंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अपनी प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि एनटीए द्वारा 1 अगस्त को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए न्यूनतम आयु सीमा 17 वर्ष निर्धारित की गई है। मेडिकल के अंडरग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश के लिए होने वाली यह प्रवेश परीक्षा इस साल से 11 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। 

यह भी पढ़ें - विश्व जल दिवस : अपनी आय का बड़ा हिस्सा सिर्फ पानी पर खर्चने को मजबूर हैं इन देशों के लोग 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें