फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTA NEET 2021 : NEET परीक्षा के परिणाम इस तारीख तक किए जा सकते हैं जारी, जानें यूपी में इस बार कुल कितनी मेडिकल सीटों पर होगा एडमिशन

सार

NTA द्वारा 12 सितंबर को आयोजित की गई NEET 2021 के परिणाम जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं। इस बार NEET में तकरीबन 16 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
Safalta.com/ NEET Result 2021 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2021 के रिजल्ट का इंतजार करने वाले अभ्यर्थियों को खुशखबरी देते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही इसके रिजल्ट को जारी कर सकती है। गौरतलब है कि यह परीक्षा 12 सितंबर को पूरे देश में आयोजित की गई थी और इसकी प्रोविजनल आंसर की हाल ही में जारी की जा चुकी है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अब NTA कभी भी नतीजों की घोषणा कर सकती है। हालांकि NTA ने रिजल्ट घोषित होने की तिथि को लेकर अबतक कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं दिया है। इसलिए अभ्यर्थियों को इस परीक्षा के रिजल्ट से संबंधित जानकारी के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए। साथ ही अगर आप अपनी मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे FREE NEET Rank Booster Course की भी मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन


कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट :
NEET 2021 के रिजल्ट के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना तो नहीं जारी हुई है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका रिजल्ट इसी महीने के आखिर तक जारी किया जा सकता है। गौरतलब है की NEET 2021 की प्रोविजनल आंसर की 15 अक्टूबर को जारी की गई थी और आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को 17 अक्टूबर तक का समय दिया गया था।

यूपी में इस वक्त इतनी है मेडिकल सीटों की संख्या :
उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में इस वक्त MBBS की लगभग 7000 से अधिक सीटें मौजूद हैं। NEET 2021 के रिजल्ट के आधार पर उत्तर प्रदेश में तकरीबन 7528 MBBS सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।  साथ ही यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य में खुले 7 नए मेडिकल कॉलेजों के 700 सीटों पर भी इसी साल से एडमिशन हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो राज्य में MBBS की सीटों में और भी वृद्धि होगी। गौरतलब है कि राज्य में MBBS की कुल सीटों पर 15 फीसदी ऑल इंडिया रैंक से सीटें भरी जाती हैं। जबकि, 85 फीसदी सीटों पर स्टेट रैंक से सीट आवंटित की जाती है।
विज्ञापन


कैसे करें तैयारी :
किसी भी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पढ़ने के साथ ई-बुक्स के जरिए पढ़ना और मॉक टेस्ट के जरिए अभ्यास करना बेहद आवश्यक है। अभ्यर्थी इन सभी सुविधाओं को एक ही जगह सफलता ऐप डाउनलोड करके प्राप्त कर सकते हैं। सफलता ऐप के जरिए अभ्यर्थी फ्री क्लासेस के साथ फ्री ई-बुक्स और फ्री मॉक-टेस्ट का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दें सफलता की एक नई उड़ान।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें