डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। दरअसल यह उम्मीद लगाई जा रही है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश दिलाने वाली राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (NEET) 2021 परीक्षा की आंसर-की जारी कर सकती है। गौरतलब है कि यह परीक्षा 12 सितंबर को देश भर में आयोजित की गई थी और इसमें 16 लाख से भी अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। अब यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इन अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म करते हुए NTA 10 अक्टूबर के बाद कभी कभी NEET 2021 की आंसर की जारी कर सकता है। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। साथ ही अगर आप अपनी मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे FREE NEET Rank Booster Course की भी मदद ले सकते हैं।
कब तक कर सकते हैं दूसरे फेज के लिए रजिस्ट्रेशन और पहले फेज की आवेदन में सुधार :
एनटीए ने नीट 2021 फेज- 2 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 अक्टूबर को शुरू की थी और यह 10 अक्टूबर तक जारी रहेगी। सेकेंड फेज के रजिस्ट्रेशन के साथ NTA ने अभ्यर्थियों को यह भी सुविधा दी है कि वे अपने पहले फेज के आवेदन में सुधार भी कर सकते हैं। अभ्यर्थी इस अवधि के दौरान 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए पहले फेज़ की जानकारी यानी जेंडर, राष्ट्रीयता, ई-मेल एड्रेस, कैटेगरी, सब-कैटेगरी और शैक्षिक डिटेल्स में सुधार कर सकते हैं।
कब तक जारी होंगे परिणाम :
NTA NEET की ओएमआर उत्तर पुस्तिकाओं और रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रियाओं की स्कैन कॉपी आधिकारिक वेबसाइट पर 10 अक्टूबर के बाद कभी भी जारी की जा सकती है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG 2021 को रद्द करने की और नए सिरे परीक्षा कराने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। ऐसे में रिजल्ट एवं स्कोरकार्ड घोषित होने का रास्ता साफ हो गया है और इसे जल्द ही जारी किया जा सकता है।
यहां से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
किसी भी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पढ़ने के साथ ई-बुक्स के जरिए पढ़ना और मॉक टेस्ट के जरिए अभ्यास करना बेहद आवश्यक है। अभ्यर्थियों को इन सभी सुविधाओं को एक जगह प्राप्त करने के लिए आज ही
सफलता एप डाउनलोड करना चाहिए। सफलता एप के जरिए अभ्यर्थी फ्री क्लासेस के साथ फ्री ई-बुक्स और फ्री मॉक-टेस्ट का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दें सफलता की एक नई उड़ान।