फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTA NEET 2021 : जल्द ही जारी होगा NEET का फाइनल रिजल्ट, जानें पिछले कुछ सालों में क्या रहा है कट ऑफ और इस बार कितने सीटों के लिए हुई है परीक्षा

सार

NTA NEET 2021 : NTA द्वारा आयोजित की गई NEET 2021 का फाइनल रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। यह परीक्षा 12 दिसंबर को हुई थी और इसमें तकरीबन 16 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।
 
विज्ञापन
NTA NEET 2021 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (NEET) 2021 के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है और अभ्यर्थी इस पर 17 अक्टूबर तक अपना ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते है। इस संबंध में पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है। यह परीक्षा 12 सितंबर को आयोजित हुई थी और इसमें तकरीबन 16 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। अगर आप अपनी मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे FREE NEET Rank Booster Course की भी मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन


कब तक जारी होगा फाइनल रिजल्ट 
NEET 2021 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की अभी प्रोविशनल आंसर की जारी की गई है और इसपर अभ्यर्थी 17 अक्टूबर तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थियों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों को जांचने के बाद 1 सप्ताह के भीतर इस परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी की जा सकती है। यह उम्मीद लगाई जा रही है कि फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद जल्द ही रिजल्ट भी जारी किया जा सकता है।

भारत में कितनी हैं मेडिकल की सीटें 
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश में इस वक्त 542 मेडिकल और 313 डेंटल कॉलेज मौजूद हैं। NEET के तहत इन कॉलेजों में उपलब्ध 83075 एमबीबीएस, 26949 बीडीएस, 52720 आयुष और 525 बीवीएससी ऐंड एएच प्रोग्रामों की सीटों पर प्रवेश दिया जाता है। गौरतलब है कि अभ्यर्थियों को उनकी रैंक के हिसाब से कॉलेज अलॉट किया जाता है।
विज्ञापन


क्या रहा है पिछले 5 सालों का कट ऑफ ट्रेंड 

 साल 2020 का कट-ऑफ इस प्रकार है 

कैटेगरी - क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल - मार्क्स रेंज

 UR - 50th पर्सेंटाइल - 720 से 147

OBC - 40th पर्सेंटाइल - 146 से 113 

SC - 40th पर्सेंटाइल - 146 से 113 

ST - 40th पर्सेंटाइल - 146 से 113

 
साल 2019 का कट-ऑफ 

UR - 50th पर्सेंटाइल - 701 से 134  

OBC - 40th पर्सेंटाइल - 133 से 107 

SC - 40th पर्सेंटाइल -133 से 107 

ST - 40th पर्सेंटाइल - 133 से 107 

 
साल 2018 का कट ऑफ 

UR - 50th पर्सेंटाइल - 691 से 119

OBC - 40th पर्सेंटाइल - 118 से 96

SC - 40th पर्सेंटाइल -118 से 96

ST - 40th पर्सेंटाइल - 118 से 96 


साल 2017 का कट ऑफ 

UR - 50th पर्सेंटाइल - 697 से 131

OBC - 40th पर्सेंटाइल - 130 से 107

SC - 40th पर्सेंटाइल -130 से 107

ST - 40th पर्सेंटाइल - 130 से 107


साल 2016 का कट ऑफ 

UR - 50th पर्सेंटाइल - 685 से 145

OBC - 40th पर्सेंटाइल - 678 से 118

SC - 40th पर्सेंटाइल - 595 से 118

ST - 40th पर्सेंटाइल - 599 से 118

 
यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी 
किसी भी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पढ़ने के साथ ई-बुक्स के जरिए पढ़ना और मॉक टेस्ट के जरिए अभ्यास करना बेहद आवश्यक है। अभ्यर्थी इन सभी सुविधाओं को एक ही जगह सफलता ऐप डाउनलोड करके प्राप्त कर सकते हैं। सफलता ऐप के जरिए अभ्यर्थी फ्री क्लासेस के साथ फ्री ई-बुक्स और फ्री मॉक-टेस्ट का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें