फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main Paper Analysis: जेईई मेन अप्रैल सत्र में कैसे रहे पहले दिन के पेपर? यहां पढ़ें एक्सपर्ट एनालिसिस

Thu, 06 Apr 2023 11:02 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Main Paper Analysis: जेईई मेन अप्रैल सत्र में कैसे रहे पहले दिन के पेपर? यहां पढ़ें एक्सपर्ट एनालिसिस
विज्ञापन
JEE Mains Paper Analysis - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Main Paper Analysis 2023 April Session: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) यानी जेईई मेन 2023 (BE/BTech) सत्र 2 की शिफ्ट-1 के लिए छह अप्रैल, 2023 को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था। हमारे विशेषज्ञ फैकल्टी कोटा कोचिंग गुरु डॉ बृजेश माहेश्वरी सर, एक दिग्गज ऑनलाइन कोचिंग पोर्टल से नितिन अरोड़ा सर ने पेपर का विश्लेषण किया है। जेईई मेन 2023 (BE/BTech) परीक्षा पूरी तरह से राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जा रही है। 

 

विज्ञापन

JEE Main 2023 पहले दिन 11वीं से 40 तो 12वीं से 60 फीसदी सवाल : डॉ माहेश्वरी

जेईई मेन (सत्र-2) 2023 का गुरुवार को पहले दिन दो पारियों में हुई। कोटा के दिग्गज कोचिंग गुरु डॉ बृजेश माहेश्वरी सर ने बताया कि स्टूडेंट्स के फीडबैक व सीसैट पर प्राप्त रिस्पॉन्सेज के आधार पर यह कहा जा सकता है कि पहले दिन का पेपर सामान्य रहा। तीनों विषयों में से किसी भी विषय में विद्यार्थियों को किसी विशेष तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। 
पेपर पैटर्न में भी किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया। जनवरी सेशन की तरह ही अप्रैल सेशन का पेपर है। प्रत्येक विषय में 20 सवाल सिंगल करेक्ट वाले ऑब्जेक्टिव एवं 10 न्यूमेरिकल वैल्यू के रहे। न्यूमेरिकल वैल्यू के 10 में से 5 सवाल ही हल करने थे। जिसमें से 2-3 एसरशन-रिजनिंग (कथन और कारण) वाले थे। कक्षा 11वीं से करीब 40 तथा कक्षा 12वीं से करीब 60 प्रतिशत सवाल पूछे गए।

 

JEE Main 2023 विषयवार कठिनाई मध्यम स्तर की रही : अरोड़ा

ऑनलाइन कोचिंग फैकल्टी नितिन अरोड़ा सर ने बताया कि गुरुवार को पहली पारी की परीक्षा में 90 प्रश्न थे, जिनमें से छात्रों को 75 प्रश्नों का प्रयास करना था। प्रयास करने के लिए भौतिकी सबसे आसान विषय था। केमिस्ट्री में मध्यम और आसान प्रश्नों का मिश्रण था। केमिस्ट्री सेक्शन में ज्यादातर आसान प्रश्न थे तो गणित मध्यम से कठिनाई स्तर की थी। जेईई मेन (अप्रैल सत्र) शिफ्ट 1 की समग्र कठिनाई मध्यम स्तर की थी। कुल मिलाकर, गणित प्रयास करने के लिए सबसे कठिन विषय था।  

 

विज्ञापन

JEE Main 2023 वर्ग वार वितरण स्तर

  1. फिजिक्स में ज्यादातर सवाल 11वीं के सिलेबस से थे।
  2. केमिस्ट्री में 11वीं और 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम से प्रश्न समान रूप से वितरित किए गए थे।
  3. गणित में ज्यादातर प्रश्न 11वीं कक्षा के पाठ्यक्रम से थे।
  4. कुल मिलाकर 11वीं कक्षा के पाठ्यक्रम से प्रश्नों का वितरण पेपर पर हावी रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें