फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2020: ऐसे छात्रों को परीक्षा में मिलेंगे ज्यादा घंटे, जानें कैसे ले सकते हैं फायदा

Thu, 07 Nov 2019 10:39 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया सीमा शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन (JEE Main 2020) के संबंध में एक नया निर्देश आया है। यह कई छात्रों को राहत देने वाला है। इसके अनुसार अगले साल जनवरी में होने वाले जेईई मेन में उन छात्रों को दो घंटे का अतिरिक्त समय मिल सकेगा, जो दिव्यांग हैं। 

विज्ञापन


परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के प्रबंधन के अनुसार, 40 फीसदी या उससे ज्यादा दिव्यांगता वाले उम्मीदवार अनुपूरक समय की मांग कर सकते हैं। अब तक सिर्फ उन्हीं दिव्यांग उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय का लाभ मिल पाता था जो सहायक (Scribe) रखते थे। लेकिन अब खुद परीक्षा लिखने वाले दिव्यांग छात्र भी अतिरिक्त समय का लाभ ले सकेंगे। इतना ही नहीं, तेजाब पीड़ित अभ्यर्थी भी इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें : JEE Advanced 2020 की वेबसाइट लॉन्च, यहां मिलेगी हर जानकारी

हर पेपर के लिए एक घंटा

इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा मेन (JEE Main) में दो पेपर होते हैं। दोनों पेपर तीन-तीन घंटे के होते हैं। दिव्यांगों को हर पेपर में एक घंटे का अतिरिक्त समय मिलेगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें : 14 साल तक टेक्नोलॉजी से दूर रहे बिल गेट्स के बच्चे, जानें तीनों की पढ़ाई
विज्ञापन


एनटीए के अनुसार, केंद्र सरकार ने दिव्यांगजनों के अधिकार कानून 2016 के तहत दिव्यांगों को दी जाने वाली सुविधाओं में बदलाव किया था। इसी के तहत जेईई मेन 2020 से दिव्यांगों को अनुपूरक समय दिया जाएगा। इसके तहत सहायक रखने या न रखने वालों को परीक्षा में अतिरिक्त समय मिलेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें