इतना लगेगा चुनौती शुल्क
प्रोविजनल आंसर की को चुनौती देने के लिए प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये का गैर-वापसीयोग्य शुल्क निर्धारित है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। अनंतिम उत्तर कुंजी को चुनौती देने की अंतिम तिथि 17 फरवरी रात 11 बजे तक है।
नोटिस में लिखा है, "चैलेंज के लिए फीस किसी अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं की जाएगी। 17 फरवरी 2025 (रात 11:00 बजे) के बाद कोई भी चैलेंज स्वीकार नहीं किया जाएगा।"
उत्तर कुंजी को ऐसे दें चुनौती
- पहले निफ्ट की आधिकारिक वेबसाइट, exam.nta.ac.in/NIFT पर जाएं ।
- अब 'उत्तर कुंजी के संबंध में चुनौती' पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि का उपयोग करके लॉग इन करें
- जिस प्रश्न को आप चुनौती देना चाहते हैं उसे चुनें और उसके समर्थन में दस्तावेज एक पीडीएफ फाइल में अपलोड करें।
- चुनौती प्रस्तुत करें और डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से आवश्यक शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
किसी भी कठिनाई के लिए, उम्मीदवार 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या nift@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक NTA वेबसाइट देखें।