एनसीईटी के बारे में
शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए एनसीईटी परीक्षा का आयोजन 10 जुलाई, 2024 को किया गया था। इसके माध्यम से IIT, NIT, RIE और सरकारी कॉलेजों सहित चयनित केंद्रीय/राज्य विश्वविद्यालयों/संस्थानों में 4 वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (ITEP) में प्रवेश दिया जाता है।
इसमें कुल 66 विषय शामिल हैं जिनमें 38 भाषाएं, 26 डोमेन विषय, एक सामान्य परीक्षा और एक शिक्षण योग्यता परीक्षा शामिल है। प्रत्येक उम्मीदवार को कुल 7 विषय देने होते हैं, जिसमें 2 भाषाएं, 3 डोमेन विषय, 1 सामान्य परीक्षा और 1 शिक्षण योग्यता परीक्षा शामिल है।
30 जुलाई को जारी हुई थी अनंतिम उत्तर कुंजी
इससे पहले एनटीए ने एनसीईटी परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी, जोकि 30 जुलाई को वेबसाइट पर अपलोड की गई थी। एजेंसी ने उत्तर कुंजी के साथ-साथ प्रश्नपत्र और रिकॉर्ड किए गए उत्तर भी जारी किए थे। जो उम्मीदवार इसमें दिए जवाबों से संतुष्ट नहीं थे, उन्हें आपत्ति दर्ज कराने के लिए 31 जुलाई तक का समय दिया गया था।
उत्तर कुंजी को चुनौती देने के इच्छुक उम्मीदवारों को चुनौती दिए गए प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये का गैर-वापसीयोग्य प्रसंस्करण शुल्क देना था। प्राप्त चुनौतियों की समीक्षा के बाद एजेंसी ने अब अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है।