फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Compartment Result: कक्षा 10वीं की पूरक परीक्षाओं के लिए अंक सत्यापन की घोषणा, नौ अगस्त से करें आवेदन

Tue, 06 Aug 2024 01:27 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Compartment Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए अंकों के सत्यापन के कार्यक्रम की घोषणा की है, जो छात्र अपने पूरक परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट हैं, वे अपने अंकों के सत्यापन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
CBSE Compartment Result - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Compartment Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं कक्षा की पूरक परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए अंकों के सत्यापन के कार्यक्रम की घोषणा की है। सीबीएसई ने 5 अगस्त, 2024 को कक्षा 10वीं की पूरक परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने परिणाम देख सकते हैं और अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

 
जो छात्र अपने पूरक परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट हैं, वे अपने अंकों के सत्यापन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

इस दिन से करें आवेदन
शेड्यूल के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 12 पूरक परिणाम 2024 के लिए अंक सत्यापन प्रक्रिया आज, 6 अगस्त से शुरू हो गई है। जो छात्र अपने अंकों के सत्यापन के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें प्रति विषय 500 रुपये का शुल्क देना होगा। यह सुविधा 7 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी।

कक्षा 10वीं के आवेदन प्रक्रिया 9 अगस्त को शुरू होगी और 10 अगस्त, 2024 को समाप्त होगी। इसके लिए छात्र को प्रति विषय 500 रुपये का शुल्क देना होगा।

सत्यापन प्रक्रिया में सटीक अंकन सुनिश्चित करने के लिए उत्तर पुस्तिकाओं की विस्तृत जांच शामिल है। सत्यापन के परिणाम बाद में छात्रों को सूचित किए जाएंगे। गौरतलब है कि सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद अंकों में कमी संभव है। इस संबंध में बोर्ड का निर्णय अंतिम और गैर-अपील योग्य होगा।

सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा परिणाम 13 मई, 2024 को घोषित किए गए थे। कुल 21,65,805 छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए, जिनमें से 20,16,779 छात्रों ने इसे सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया, जिसके परिणामस्वरूप कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.12% रहा। यह पिछले वर्ष की तुलना में 0.48% का मामूली सुधार दर्शाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें