अद्यतन कार्यक्रम के अनुसार, दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन फॉर्म में सुधार की प्रक्रिया 14 मार्च से शुरू होगी और 16 मार्च, 2023 को करेक्शन विंडो बंद होने के साथ समाप्त होगी। परीक्षा की तारीखें और एडमिट कार्ड जारी करने की घोषणा एनटीए की ओर से बाद में की जाएगी। परीक्षा अंग्रेजी में माध्यम में होगी और इसकी अवधि तीन घंटे की रहेगी। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक CMAT और GPAT वेबसाइटों पर जा सकते हैं।