बोर्ड परीक्षाओं से टकराने के आसार
एनटीए ने जेईई मेन परीक्षा के पहले चरण की शुरुआत 16 अप्रैल से करने की घोषणा की है। इस दौरान कई राज्यों में और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के साथ ही सीआईएससीई की ओर से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं। ऐसे में कक्षा 12वीं की परीक्षाओं से जेईई मेन की तारीखों के टकराव को बचाने की भरपूर कोशिश की गई है, लेकिन फिर भी तिथियों में टकराव के आसार हैं।
यह भी पढ़ें :
परीक्षाओं के झमेले में उलझी एनटीए नहीं कर पा रही नीट, जेईई मेन और सीयूसीईटी की तारीखों का एलान
अलग से परीक्षा कराने का कोई प्रावधान नहीं
इससे पहले एनटीए ने स्पष्ट का दिया था कि जेईई मेन के दोनों पेपर की परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही यदि किसी उम्मीदवार की जेईई मेन परीक्षा और बोर्ड परीक्षा में टकराव होता है तो एनटीए उसके लिए जिम्मेदार नहीं होगी। ऐसे उम्मीदवारों को अगले साल ही आवेदन करना होगा। इस साल अलग से परीक्षा कराने का कोई प्रावधान नहीं होगा।