फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AISSEE 2023: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा आठ जनवरी को होगी, एनटीए ने जारी की परीक्षा केंद्र शहर सूची

Sat, 31 Dec 2022 03:57 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NTA AISSEE 2023 Exam City : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) 2023 के लिए एडवांस एग्जाम सिटी सूचना पर्चियां जारी कर दी हैं।
विज्ञापन
एआईएसएसईई : अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NTA AISSEE 2023 Exam City : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) 2023 के लिए एडवांस एग्जाम सिटी सूचना पर्चियां जारी कर दी हैं। परीक्षा में भाग लेने के पंजीकृत एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

सैनिक स्कूलों में शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए कक्षा छह और नौवीं में प्रवेश के लिए AISSEE 2023 परीक्षा आठ जनवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए परीक्षा 150 मिनट यानी दो घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। जबकि कक्षा नौवीं के लिए परीक्षा 180 मिनट यानी पूरे तीन घंटे की होगी। परीक्षा पेन पेपर ओएमआर शीट आधारित में आयोजित की जाएगी।

NTA AISSEE 2023 Exam City एडवांस सूचना पर्ची डाउनलोड करने के चरण

  1. सबसे पहले उम्मीदवार, आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, “AISSEE 2023 के लिए एडवांस एग्जाम सिटी डिस्प्ले” पर क्लिक करें।
  3. अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  4. परीक्षा शहर की पर्ची देखें और डाउनलोड करें।
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें