फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा: एनटीए ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि, पात्रता नियमों में भी किए बड़े बदलाव

Wed, 18 Aug 2021 10:05 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (AIAPGET) 2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाई। 
विज्ञापन
अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (AIAPGET) 2021 - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए स्नातकोत्तर आयुष पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (AIAPGET) 2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट aiapget.nta.ac.in, nta.ac.in पर जाकर 24 अगस्त शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 24 अगस्त रात 11:50 बजे है।

विज्ञापन

27 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन पत्र में सुधार
बता दें कि अभ्यर्थी 25 अगस्त से 27 अगस्त शाम 5 बजे तक अपने आवेदनों में त्रुटियों को सुधार सकते हैं। परीक्षण पहले 7 जून के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन बढ़ते कोरोनावायरस मामलों के बीच तीन महीने की अवधि के लिए स्थगित कर दिया गया था। एनटीए द्वारा जल्द ही नई परीक्षा तिथियों की घोषणा की जाएगी।

31 दिसंबर तक इंटर्नशिप पूरी करने वाले भी कर सकते हैं आवेदन
इसके अलावा इंटर्नशिप पात्रता नियम को भी संशोधित किया गया है। आयुष मंत्रालय ने एआईएपीजीईटी 2021 में शामिल होने के लिए पात्रता के निर्धारण की दिशा में इंटर्नशिप पूरा करने की तिथि 31 दिसंबर, 2021 तक बढ़ा दी है।

विज्ञापन

सीटों का आवंटन मेरिट सूची के आधार पर होगा तय
गौरतलब है कि एआईएपीजीईटी स्नातकोत्तर आयुष पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एकल प्रवेश परीक्षा है। एआईएपीजीईटी 2021 को पास करने वाले, देश भर के सभी आयुष कॉलेजों, संस्थानों और विश्वविद्यालयों / डीम्ड विश्वविद्यालयों के लिए आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी चिकित्सा प्रणालियों में एमडी / एमएस / पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शैक्षणिक सत्र 2021- 22 के लिए पात्र होंगे। सीटों का आवंटन मेरिट और कॉलेज की पसंद के आधार पर किया जाएगा। आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (एएसीसीसी) द्वारा काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें