फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Apprenticeship: अब हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म में भी मिलेंगे अप्रेंटिसशिप के मौके, एनएसडीसी ने किए समझौते

Wed, 01 Mar 2023 06:04 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Apprenticeship Training in Hospitality and Tourism Sector: केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत में अतिथि देवो भव की संस्कृति है और हॉस्पिटैलिटी यानी मेहमान नवाजी भारत की समृद्ध परंपरा में निहित है। इस क्षेत्र में कैपेसिटी बिल्डिंग से युवाओं के कौशल में वृद्धि होगी और वे सशक्त होंगे।
 
विज्ञापन
NSDC Signs MoU with HTMi and LTSU - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Apprenticeship Training in Hospitality and Tourism Sector: हॉस्पिटैलिटी सेक्टर  में कौशल विकास के अवसर को बढ़ावा देने और प्रोफेशनल करिअर के लिए अप्रेंटिसशिप को आसान बनाने के उद्देश्य से एनएसडीसी ने स्विट्जरलैंड के होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (HTMi) और लम्रिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी (LTSU) के साथ समझौते किए हैं।

विज्ञापन

कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय ने बताया कि एचटीएमआई हॉस्पिटैलिटी में अग्रणी संस्थानों में से एक है और क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में नंबर चार पर है। ये समझौते हमारे युवाओं को दुनिया भर में बेहतर प्लेसमेंट सुनिश्चित करेंगे और भारत में एम्प्लॉयर पार्टनरशिप को बढ़ावा देंगे। 
 

एचटीएमआई और लम्रिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी के साथ दो समझौते

एमएसडीई ने बताया कि छात्रों को हॉस्पिटैलिटी ट्रेड में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा और सर्टिफिकेशन कोर्स संयुक्त रूप से उपलब्ध कराने एवं उनके लिए अप्रेंटिसशिप के सहज अवसरों को उपलब्ध कराने के लिए कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (MSDE) के तत्वावधान में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) और पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से एनएसडसी ने एचटीएमआई (HTMi) द्विपक्षीय समझौता; वहीं, एचटीएमआई और लम्रिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी के साथ त्रि-पक्षीय समझौता किया है।

 

प्रधान बोले- कैपेसिटी बिल्डिंग से युवाओं के कौशल में वृद्धि होगी

केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत में अतिथि देवो भव की संस्कृति है और हॉस्पिटैलिटी यानी मेहमान नवाजी भारत की समृद्ध परंपरा में निहित है। इस क्षेत्र में कैपेसिटी बिल्डिंग से युवाओं के कौशल में वृद्धि होगी और वे सशक्त होंगे।

केंद्रीय कौशल विकास मंत्री प्रधान ने कहा कि एचटीएमआई और एनएसडीसी के बीच यह सहयोग हमारे युवाओं के कौशल सेट को और बढ़ाएगा और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को सफलता की राह पर ले जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ने मल्टीपल एंट्री और एग्जिट सुविधा का विस्तार किया है। 

 

विज्ञापन

ऑन-द जॉब ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी

इस सेक्टर में करिअर बनाने के इच्छुक छात्रों को कार्यक्रम से लाभ होगा और डिग्री और पोस्ट ग्रेजुएशन, स्विस यूरोपीय कुलिनरी आर्ट्स, साथ ही प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में विशेषज्ञता प्रदान की जाएगी। समझौते का उद्देश्य क्लासरूम और वर्क बेस्ड लर्निंग के एक यूनिक कॉम्बिनेशन के माध्यम से छात्रों को हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री स्पेसिफिक स्किल्स से लैस करना है।

पूर्णकालिक छह महीने का सर्टिफिकेशन प्रोग्राम प्रोफेशनल की बुनियादी बातों और सिद्धांतों को मजबूत करने के लिए डिजाइन किया गया है, जबकि उन्हें विभिन्न हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में ऑन-द जॉब ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। साझेदारी के तहत, छात्रों को छह महीने के दौरान तीन मॉड्यूल में प्रशिक्षण प्राप्त होगा, जिसमें अन्य विषयों के साथ-साथ हॉस्पिटैलिटी ऑपरेशंस, फ्रंट ऑफिस ऑपरेशंस एंड एडमिनिस्ट्रेशन, हाउसकीपिंग ऑपरेशंस, फूड एंड बेवरेज प्रोडक्शन एंड सर्विसेज, गेस्ट सर्विसेज आदि के लिए अंग्रेजी जैसे विषय शामिल होंगे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें