NMAT 2024: ग्रेजुएट मैनेजमेंट एडमिशन काउंसिल (GMAC) ने एनएमएटी 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार 10 अक्तूबर तक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जीएमएसी ने एनएमएटी 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। परीक्षा के में सम्मिलित होने के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.mba.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसकी परीक्षा 83 शहरों में आयोजित होगी। इन 83 शहरों में 87 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाएंगे।
परीक्षा कुछ प्रमुख स्नातक व्यवसाय कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा के प्रश्नपत्र में 108 प्रश्न होंगे। परीक्षा 120 मिनट की होगी। उम्मीदवार किसी दिए गए परीक्षण वर्ष में तीन बार एनएमएटी परीक्षा दे सकते हैं। परीक्षा के लिए उम्मीदवार 10 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदक परीक्षा शुरू होने से एक सप्ताह पहले अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
एनएमएटी 2024 के आवेदन के चरण
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक www.mba.com पर जाएं।
2. होमपेज पर पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
3. इसके बाद अपना विवरण भरें और प्रोफाइल बनाएं।
4. उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र भरकर जमा करें।
5. भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
क्या है एनएमएटी
NMAT या GMAC द्वारा NMAT एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जो NMIMS विश्वविद्यालय और भारत के साथ-साथ विदेशों में अन्य प्रतिष्ठित बी-स्कूलों में MBA प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। उम्मीदवार NMAT शेड्यूलिंग विकल्प का उपयोग करके परीक्षा विंडो के दौरान परीक्षा की तारीख और स्थान वरीयता चुन सकते हैं। NMAT में GMAT के साथ कुछ विशेषताएं साझा हैं, क्योंकि उम्मीदवारों को परीक्षण विंडो के दौरान पसंदीदा तारीख चुनने की अनुमति है और साथ ही पसंदीदा परीक्षा केंद्र पर सीटों की उपलब्धता के आधार पर परीक्षण, समय और स्थान, और नियुक्ति तिथि को स्वयं शेड्यूल करने की अनुमति है।