आपत्ति उठाने की अंतिम तिथि
उम्मीदवार AILET 2024 उत्तर कुंजी के खिलाफ 12 नवंबर को सुबह 8 बजे तक आपत्तियां उठा सकेंगे। गौरतलब है कि आपत्तियां दर्ज करते समय उम्मीदवार प्रश्न पुस्तिका से प्रश्न संख्या मास्टर प्रश्न पुस्तिका से मेल खाना चाहिए। यदि प्रस्तुत आपत्तियां मास्टर प्रश्न पुस्तिका से मेल नहीं खाती हैं, तो उठाई गई चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा।
करना होगा इतने शुल्क का भुगतान
अभ्यर्थियों को प्रति चुनौती दिए गए प्रश्न के लिए 500 रुपये का भुगतान करना होगा। यदि आपत्तियां सही पाई गईं तो ऑनलाइन भेजी गई राशि वापस कर दी जाएगी। प्रश्न पत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं जिनमें से प्रत्येक प्रश्न एक अंक का है।