फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIOS Class 12 Result 2024: एनआईओएस कक्षा 12वीं के परिणाम जारी; परीक्षा में फेल छात्रों को मिलेगा दोबारा मौका

Sat, 22 Jun 2024 12:30 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NIOS Class 12 Result 2024 Out: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने आज एनआईओएस कक्षा 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
NIOS Class 12 Result 2024 Out - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NIOS Class 12 Result 2024 Out: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने आज 22, जुलाई को कक्षा 12वीं के लिए एनआईओएस परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट- results.nios.ac.in के माध्यम से एनआईओएस परिणाम देख सकते हैं। छात्र स्क्रीन पर उल्लिखित कैप्चा कोड और नामांकन संख्या के माध्यम से एनआईओएस बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम देख सकते हैं। 

विज्ञापन


यह ऑनलाइन परिणाम अनंतिम है। मूल मार्कशीट बाद में दी की जाएगी। जिसमें छात्र का विवरण, उनका नाम, अंतिम अंक और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है।

इसके अलावा, छात्र एनआईओएस परिणाम 2024 के बारे में पूछताछ करने के लिए 5676750 पर एक एसएमएस भेज सकते हैं। 

परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं होने पर क्या करें?
जो छात्र अप्रैल 2024 सत्र के लिए एनआईओएस परिणाम में उत्तीर्ण नहीं होंगे, वे अक्टूबर 2024 में एनआईओएस 12वीं परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। सफल उम्मीदवारों को मार्कशीट सह प्रमाणपत्र और माइग्रेशन सह स्थानांतरण प्रमाणपत्र सीधे उनके संबंधित मान्यता प्राप्त संस्थानों (एआई) या अध्ययन केंद्रों से प्राप्त होगा। 
विज्ञापन

छात्र ऐसे देखें अपना रिजल्ट
कक्षा 12वीं के छात्र दिए गए निर्देशों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं:
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- results.nios.ac.in पर जाएं।
  • अब 'परिणाम' मेनू बार पर क्लिक करें और "सीनियर सेकेंडरी" खोलें।
  • स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  • अब, 'परिणाम जांचें' पर क्लिक करें।
  • दिए गए फील्ड में नामांकन संख्या और कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट करें।
  • कक्षा 12वीं के लिए एनआईओएस बोर्ड परिणाम 2024 स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • आगे की आवश्यकता के लिए परिणाम डाउनलोड करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें