फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईओएस: कोरोना वायरस की वजह से 10वीं की परीक्षा रद्द, बारहवीं की स्थगित

Wed, 19 May 2021 04:26 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

-राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान  ने जून में होने वाली दसवीं की परीक्षा को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
एनआईओएस - फोटो : प्रिंट शॉर्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने जून 2021 में होने वाली दसवीं कक्षा की परीक्षा (माध्यमिक पाठ्यक्रमों के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल पब्लिक परीक्षा) को रद्द कर दिया है। वहीं, बारहवीं कक्षा की (थ्योरी में पब्लिक एग्जाम, सीनियर सेकेंडरी की प्रैक्टिकल और वॉकेशन पाठ्यक्रमों) की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। बारहवीं कक्षा की परीक्षा को अगले आदेश तक के लिए स्थगित किया है। एनआईओएस ने कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-पंजाब यूनिवर्सिटी: यूजी और पीजी पाठ्यक्रम का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें


एनआईओएस दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं जून 2021 में आयोजित होने वाली थी। इन परीक्षाओं को कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण रद्द एवं स्थगित किया है। हालांकि, अभी एनआईओएस की तरफ से बारहवीं कक्षा की परीक्षा की संशोधित तिथि के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। जून में कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुए हालात की समीक्षा के बाद ही एनआईओएस बारहवीं कक्षा की परीक्षा तारीख की घोषणा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




आंतरिक मूल्यांकन के जरिए जारी होगा दसवीं का रिजल्ट
वहीं, दसवीं कक्षा का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन के जरिए जारी किया जाएगा। अभी दसवीं कक्षा के रिजल्ट के लिए नई मार्किंग स्कीम जारी नहीं की गई है। जो विद्यार्थी दसवीं कक्षा के रिजल्ट से  संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। ऐसे छात्र कोरोना की वजह से पैदा हुई स्थिति के सामान्य होने के बाद दसवीं कक्षा की परीक्षा में बैठ सकेंगे।

इसे भी पढ़ें-उपलब्धि: हैदराबाद की दीप्ति को मिला दो करोड़ का सालाना पैकेज, इन कम्पनियों से मिले थे ऑफर
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें