फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIOS 2021: 10वीं और 12वीं कक्षा के प्रवेश पत्र जारी, करें डाउनलोड

Sun, 10 Jan 2021 02:23 PM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

NIOS admit card 2021: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर कक्षा 12वीं और कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड करना होगा। इसके अलावा खबर में आगे डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है, उसके माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। शेड्यूल के अनुसार, 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रेक्टिकल परीक्षाएं 12 जनवरी से 25 जनवरी, 2021 के बीच चलेंगी।

विज्ञापन


परीक्षा हॉल में ले जाने के लिए आवश्यक दस्तावेज - उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड को परीक्षा हॉल में ले जाना होगा, जिसके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। 

NIOS admit card 2021: डाउनलोड कैसे करें
चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर जाएं।
चरण 2: उसके बाद होमपेज पर, 'परीक्षा / परिणाम' पर क्लिक करें।
चरण 3: आपको एक नए पृष्ठ पर भेज दिया जाएगा।
चरण 4: 'सार्वजनिक परीक्षा हॉल टिकट मार्च 2021' पर क्लिक करें।
चरण 5: पंजीकरण संख्या का उपयोग करके लॉग-इन करें।
चरण 6: एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
चरण 7: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

NIOS Admit Card 2021: डायरेक्ट लिंक

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के बारे में - राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान (NIOS) अकुशल शिक्षकों को शिक्षित करने के लिए एक खुला विद्यालय है। इसकी शुरुआत केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा इन-बिल्ट फ्लेक्सिबिलिटी के साथ की गई थी। 

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें