12वीं के रिजल्ट पर लड़कियों का बोलबाला
इस बार एनआईओएस 12वीं परीक्षा 2025 में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है। कुल 56,301 छात्राओं ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 50,145 ने परीक्षा दी और 32,483 छात्राएं सफल घोषित हुईं। लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 75.91% रहा। वहीं, लड़कों की बात करें तो 1,09,992 ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 96,404 परीक्षा में शामिल हुए और 61,921 ने सफलता प्राप्त की। लड़कों का पास प्रतिशत 72.62% रहा। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि इस वर्ष भी छात्राओं ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर श्रेष्ठता साबित की है।
NIOS 12th Result 2025: ऐसे चेक करें
- सबसे पहले NIOS की आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in पर जाएं।
- अब 'Senior Secondary Result – April/May 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी एनरोलमेंट संख्या और कैप्चा कोड भरें।
- आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- उसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।