फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIMCET 2024: निमसेट काउंसलिंग के दूसरे राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी, 17 जुलाई तक हर हाल में कर लें ये काम

Sat, 13 Jul 2024 08:06 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NIMCET Counselling 2024 Round 2: एनआईटी जमशेदपुर ने निमसेट काउंसलिंग के दूसरे राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवंटन स्टेटस चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
NIMCET 2024 - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NIMCET 2024 Counselling Round 2 Result: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर ने आज, 13 जुलाई को एनआईटी एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनआईएमसीईटी) काउंसलिंग के दूसरे राउंड का सीट आवंटन जारी कर दिया है। काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nimcet.admissions.nic.in. के माध्यम से सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार डैशबोर्ड पर लॉगिन करके अपना सीट आवंटन स्टेटस देख सकते हैं।

विज्ञापन

NIMCET Counselling: 17 जुलाई तक करें ये काम

NIMCET 2024 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। सकते हैं। राउंड 2 काउंसलिंग में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 15 से 17 जुलाई तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग और आंशिक प्रवेश शुल्क का भुगतान पूरा करना होगा।

सीट आवंटन को प्रभावित करती हैं ये चीजें

उपलब्ध सीटों की कुल संख्या: भाग लेने वाले एनआईटी में उपलब्ध सीटों की संख्या कट-ऑफ को प्रभावित करती है। अधिक सीटों के कारण कट-ऑफ कम हो सकती है और इसके विपरीत भी हो सकता है।
अभ्यर्थी श्रेणियां: विभिन्न श्रेणियों जैसे सामान्य, ओबीसी, एससी और एसटी के लिए अलग-अलग कटऑफ हैं, आमतौर पर आरक्षित श्रेणियों के लिए सामान्य श्रेणी की तुलना में कटऑफ कम होती है।
उम्मीदवार का प्रदर्शन: परीक्षा में उम्मीदवारों का समग्र प्रदर्शन कटऑफ निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि उम्मीदवार औसतन अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो कटऑफ अधिक होता है।
आरक्षण नीतियां: एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग श्रेणियों के लिए आरक्षण संबंधी नीतियां भी कटऑफ अंकों को प्रभावित करती हैं।
विज्ञापन

निमसेट काउंसलिंग शेड्यूल

राउंड 2 सीट आवंटन 13 जुलाई
ऑनलाइन रिपोर्टिंग और आंशिक प्रवेश शुल्क भुगतान 15 से 17 जुलाई
तीसरे दौर की सीट आवंटन 18 जुलाई
ऑनलाइन रिपोर्टिंग का तीसरा दौर केवल नए आवंटियों के लिए 19 से 22 जुलाई
रिक्त सीटों की घोषणा 23 जुलाई
स्पेशल राउंड काउंसलिंग 24 से 26 जुलाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें