उम्मीदवार अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। NIMCET 2023 प्रवेश परीक्षा का आयोजन 11 जून को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक किया जाएगा।
NIMCET एडमिट कार्ड 2023 में उम्मीदवार का नाम, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर, आवेदन संख्या, लिंग, श्रेणी, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की तारीख और समय और परीक्षा के दिन के निर्देश जैसे विवरण दर्ज होंगे।
NIMCET का आयोजन किसी भी NIT द्वारा उनके MCA प्रोग्राम में प्रवेश के लिए किया जाता है। अगरतला, इलाहाबाद, भोपाल, जमशेदपुर, कुरुक्षेत्र, रायपुर, सुरथकल, तिरुचिरापल्ली और वारंगल में एनआईटी द्वारा एमसीए कार्यक्रम की पेशकश की जाती है।