इस साल कुल पास प्रतिशत 97.30 फीसदी रहा है। हालांकि, बड़ा सवाल यह है कि शिक्षा का अधिकार (RTE) कानून के तहत इस परीक्षा किसी को फेल करने का प्रावधान नहीं है, लेकिन इसके बावजूद राजस्थान बोर्ड परीक्षा परिणाम में 97.30 फीसदी छात्र ही कैसे सफल रहे? ऐसा इसलिए हुआ कि पंजीकृत छात्रों में से कई परीक्षार्थी में शामिल नहीं हो पाए थे, इसलिए परिणाम में वे अनुपस्थित करार दिए गए हैं। इसलिए पास प्रतिशत में गिरावट आई है।
यह भी पढ़ें :
RBSE 5th Result 2023 Live: राजस्थान बोर्ड कक्षा पांचवीं का परिणाम जारी; 97.30% रहा पास प्रतिशत, पढ़ें अपडेट
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट में जहां छात्राओं ने 97.50 फीसदी पास प्रतिशत के साथ बाजी मारी है तो वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत 97.13 फीसदी रहा है। राजस्थान में कक्षा पांचवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए 14.60 लाख से अधिक छात्रों में से 7,67,357 छात्र और 7,00,773 छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से 14,28,553 परीक्षार्थी पास हुए हैं।
RBSE Class 5th Result 2023 Out: इन वेबसाइट पर कर सकेंगे चेक
rajshaladarphan.nic.in,
rajeduboard.rajasthan.gov.in,
rajresults.nic.in,
RBSE 5th Result: 13 से 21 अप्रैल तक हुई थी परीक्षा
जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा परिणाम तैयार कर लिया गया है। पांचवीं बोर्ड परीक्षा में 14 लाख 60 हजार 130 विद्यार्थी शामिल हुए थे। विद्यार्थी शाला दर्पण पोर्टल पर चेक कर सकेंगे। राजस्थान बोर्ड पांचवीं की परीक्षाएं 13 अप्रैल से 21 अप्रैल 2023 तक आयोजित हुईं थी।