फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIMCET 2022: एनआईटी जमशेदपुर ने जारी किया NIMCET परीक्षा का प्रवेश पत्र, जानें डाउनलोड करने का तरीका

Fri, 03 Jun 2022 03:52 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NIMCET 2022: NIT Jamshedpur की ओर से NIMCET 2022 प्रवेश परीक्षा का आयोजन इस महीने 20 जून, 2022 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
विज्ञापन
NIMCET 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NIMCET 2022: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जमशेदपुर (NIT Jamshedpur) ने एनआईटी मास्टर्स ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट यानी  NIMCET, 2022 के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र को ऑनलाइन वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने NIMCET के लिए आवेदन किया था, वे NIT Jamshedpur की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर अपना प्रवेश पत्र चेक और डाउनलोड कर ले। उम्मीदवार प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए अपनी लॉगिन आईडी का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन

NIMCET 2022: कब होगी परीक्षा?
NIT Jamshedpur की ओर से NIMCET 2022 प्रवेश परीक्षा का आयोजन इस महीने 20 जून, 2022 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार इस परीक्षा का परिणाम 5 जुलाई, 2022 को किया जाना निर्धारित है। बता दें कि NIMCET एक राष्ट्रीय स्तर की  प्रवेश परीक्षा है। इसके माध्यम से सफल उम्मीदवारों को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) की ओर से ऑफर किए जाने वाले मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन (MCA) के पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। इसके अंतर्गत एनआईटी अगरतला, इलाहाबाद, भोपाल आदि शामिल हैं। 

NIMCET 2022: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार प्रवेश पत्र को नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के डाउनलोड कर सकते हैं-:
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nimcet.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे  NIMCET के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें। 
  • अब आपका प्रवेश पत्र आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
 
विज्ञापन

NIMCET 2022: प्रवेश पत्र में मिलेंगी ये जानकारियां
प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और इससे जुडे़ अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार परीक्षा के दौरान इनका पालन करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें