राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) ने स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। इनकी प्रवेश परीक्षा 6 फरवरी, 2022 को आयोजित होगी। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र को वेबसाइट में जाकर देख सकते हैं।
छात्रों के लिए मॉक टेस्ट से जुड़ी सूचना भी जारी की गई है। स्नातक व स्नातकोत्तर में होने वाली प्रवेश परीक्षा से पहले मॉक टेस्ट 1 से 3 फरवरी, 2022 के दौरान आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार मॉक टेस्ट के लिए तैयारी कर लें। छात्रों के लिए जारी प्रवेश पत्र में छात्रों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तिथि, समय और अन्य जरूरी दिशा-निर्देशों की जानकारी उपलब्ध कराई गई है।