फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NID DAT 2022 Exam: एनआईडी डीएटी 2022 परीक्षा हुई संपन्न, जानिए कब होगी परिणामों की घोषणा

Sun, 02 Jan 2022 05:57 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

एनआईडी डीएटी 2022 परीक्षा रविवार को संपन्न हो गई है। पेपर में बहुविकल्पीय व व्यक्तिपरक प्रश्नों को पूछा गया था। उम्मीदवारों के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट admissions.nid.edu पर घोषित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
एनआईडी डीएटी 2022 परीक्षा - फोटो : एनआईडी वेबसाइट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी) ने स्नातक और स्नातकोत्तर डिजाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए डिजाइन एप्टीट्यूड परीक्षा आज 2 जनवरी, 2022 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की। एनआईडी द्वारा जल्द ही परीक्षा की उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी। 

विज्ञापन

एनआईडी डीएटी 2022 की उत्तर कुंजी से परीक्षा में बैठने वाले सभी उम्मीदवारों को परीक्षा में अपने प्रदर्शन की समीक्षा करने में मदद मिलेगी। रविवार को हुई परीक्षा के प्रश्न पत्र को बहुविकल्पीय और व्यक्तिपरक प्रश्नों में बांटा गया, इसलिए पूरे पेपर में अंकों का अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है कि किस उम्मीदवार ने कितने अंक प्राप्त किए हैं। हालांकि, उम्मीदवार बहुविकल्पीय प्रश्नों में अपने अंकों का आंकलन मार्किंग स्कीम के तहत कर सकते हैं। एनआईडी डीएटी 2022 परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट admissions.nid.edu पर घोषित किए जाएंगे। 

मार्च में आ सकते हैं प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे

पिछले वर्षों के आंकड़ों के आधार पर, यह उम्मीद की जा रही है कि एनआईडी डीएटी 2022 के परिणाम मार्च, 2022 के तीसरे सप्ताह तक घोषित किए जा सकते हैं। परिणाम, अलग-अलग उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर अलग श्रेणियों की मेरिट सूची के रूप में जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों की मेरिट सूची को आधिकारिक वेबसाइट में देखा जा सकेगा। उम्मीदवारों के साथ उनके अंक अलग से साझा नहीं किए जाएंगे।


रैंक के अनुसार सीटें होगी आवंटित 

डीएटी प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार, डीएटी मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए चयनित होंगे। डीएटी मुख्य परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी। जिसमें डीएटी प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के कुल अंकों को साझा किया जाएगा। अंतिम सूची में जगह पाने वाले उम्मीदवारों को उनकी रैंक के अनुसार सीटें आवंटित की जाएंगी। विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों को प्रवेश के लिए तभी योग्य माना जाएगा, जब उनका अंतिम स्कोर न्यूनतम योग्यता मानदंडों को पूरा कर रहा होगा। एनआईडी अहमदाबाद द्वारा देश भर में विभिन्न शाखाओं में डिजाइन में स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए डीएटी परीक्षा का दो चरणों में आयोजन किया जाता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें