उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गांव की बेटी योजना की शुरुआत प्रदेश में ग्रामीण स्तर पर छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए की गई है। इस योजना को मध्य प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत शुरू किया गया है। विभाग ने 31 दिसंबर 2021 को अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से इस योजना के बारे में जानकारी दी है।
Ganv ki Beti Scheme के लिए कैसे कर सकेंगे आवेदन?
जो भी योग्य और इच्छुक छात्राएं मध्य प्रदेश सरकार की ''गांव की बेटी योजना' के लिए आवेदन करना चाहती हैं, उन्हें राज्य छात्रवृत्ति की 2.0 वेबसाइट scholarshipportal.mp.nic.in पर जाना होगा। आवेदन करने की प्रक्रिया हम आपको नीचे भी बताएंगे।
आवेदन की प्रक्रिया
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट scholarshipportal.mp.nic.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर उच्च शिक्षा के अतर्गत छात्रवृत्ति के सेक्शन में जाएं।
3. अब Ganv ki Beti योजना के लिंक पर क्लिक करें।
4. अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे।
5 अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना आवेदन करें।