NHM WB Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। पश्चिम बंगाल राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार समिति ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के पदों पर बंपर भर्ती जारी की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी हो गई है। जो भी छात्र इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन पश्चिम बंगाल राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार समिति की आधिकारिक वेबसाइट wbhealth.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि यह भर्ती राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के तहत हो रही है।