फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NHM WB Recruitment 2022: स्वास्थ्य अधिकारी के पदों पर बंपर भर्तियां, जानें कैसे और कहां करना है आवेदन 

Fri, 17 Jun 2022 09:31 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

NHM WB Recruitment 2022: इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में पश्चिम बंगा आयुर्वेद परिषद से प्रमाण पत्र या अनंतिम प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके साथ ही आवेदक का राज्य का निवासी होना चाहिए।
विज्ञापन
NHM WB Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NHM WB Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। पश्चिम बंगाल राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार समिति ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के पदों पर बंपर भर्ती जारी की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी हो गई है। जो भी छात्र इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन पश्चिम बंगाल राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार समिति की आधिकारिक वेबसाइट wbhealth.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि यह भर्ती राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के तहत हो रही है। 

विज्ञापन

NHM WB Recruitment 2022: भर्ती का विवरण?

कुल पदों की संख्या- 1203 
  • सामान्य वर्ग के लिए पदों की संख्या- 483
  • एससी वर्ग के लिए पदों की संख्या-  330
  • एसटी वर्ग के लिए पदों की संख्या- 90
  • ओबीसी ए वर्ग के लिए पदों की संख्या- 150
  • ओबीसी बी वर्ग के लिए पदों की संख्या- 105
  • दिव्यांग वर्ग के लिए पदों की संख्या- 45
 

NHM WB Recruitment 2022: भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
  • आवेदन शुरू होने की तारीख- 16 जून, 2022
  • आवेदन समाप्त होने की तारीख- 20 जून, 2022
  • आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 25 जून, 2022
 

NHM WB Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में पश्चिम बंगा आयुर्वेद परिषद से प्रमाण पत्र या अनंतिम प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके साथ ही आवेदक का राज्य का निवासी होना चाहिए। वहीं, उसे बंगाली लिखना, पढ़ना और बोलना आना चाहिए। आवेदक की आयु-सीमा अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। उन्हें 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन और प्रदर्शन के अनुसार 5000 रुपये का इंसेंटिव दिया जाएगा। आवेदकों को 100 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे।
विज्ञापन

NHM WB Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं-: 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbhealth.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Online Recruitment के सेक्शन में जाएं।
  • अब संबंधित भर्ती के लिए आवेदन से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें और आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें