NEST 2023 कंप्यूटर आधारित परीक्षा 24 जून को दो सत्रों- सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे और दोपहर 2.30 बजे से शाम 6.00 बजे तक आयोजित होने वाली है। परीक्षा पूरे भारत में लगभग 120 प्रमुख कस्बों/शहरों में आयोजित की जाएगी। इसका रिजल्ट 10 जुलाई 2023 को घोषित किया जाएगा।
NEST क्या है?
नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST) नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (NISER), भुवनेश्वर और मुंबई विश्वविद्यालय - डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन बेसिक साइंसेज (UM-DAE CEBS) मुंबई में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों के लिए एक अनिवार्य परीक्षा है।