फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेस्ट 2021: जून में प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि, 15 जुलाई तक करें अप्लाई

Sat, 05 Jun 2021 11:38 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

देश में कोरोना महामारी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट, नेस्ट 2021 परीक्षा स्थगित कर दी गई है। 
विज्ञापन
NEST Exam 2021
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट, नेस्ट 2021 परीक्षा स्थगित कर दी गई है। कोरोना महामारी की स्थिति की समीक्षा करने के बाद यह निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही एनईएसटी ने अधिसूचना जारी कर आवेदन की अंतिम तारीख को भी 15 जुलाई, 2021 तक बढ़ा दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे नेस्ट की आधिकारिक साइट Nestexam.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

जल्द होगा नई तारीखों का एलान

नेस्ट द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक नई तारीखों का एलान परीक्षा से पर्याप्त समय पहले किया जाएगा। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी, 2021 को शुरू हुई थी। पहले, प्रवेश परीक्षा 14 जून के लिए निर्धारित की गई थी, और आवेदन की समय सीमा 7 जून, 2021 थी। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होने वाली थी- पहला सत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे और दूसरा सत्र दोपहर 2.30 बजे से शाम 6 बजे तक।
विज्ञापन

एनआईएसईआर में दाखिला लेने के लिए जरूरी है नेस्ट

गौरतलब है कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (NISER) भुवनेश्वर और मुंबई विश्वविद्यालय के एटॉमिक एनर्जी सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन बेसिक साइंसेज विभाग (UM-DAE CEBS) में प्रवेश पाने के नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (नेस्ट) अनिवार्य होता है। यह परीक्षा भारत के 90 शहरों में आयोजित की जाती है। नेस्ट 2021 में प्रदर्शन के आधार पर ही एनआईएसईआर और सीईबीएस के लिए अभ्यर्थियों की अलग-अलग मेरिट सूची  तैयार की जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें