फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEP 2020: कक्षा चौथी, पांचवीं, सातवीं और आठवीं में नई पुस्तकों से होगी पढ़ाई; जल्द ही बाजार में होंगी उपलब्ध

Tue, 01 Apr 2025 07:40 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो

सार

NEP 2020: एनसीईआरटी ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत चौथी, पांचवीं, सातवीं और आठवीं कक्षा के लिए नई पाठ्यपुस्तकें तैयार की हैं। ये किताबें जल्द ही बाजार में उपलब्ध होंगी। 
विज्ञापन
NCERT - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NCERT Books 2025: एक अप्रैल से स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शुरूआत होने जा रही है। नए सत्र से स्कूलों में चौथी, पांचवीं, सातवीं व आठवीं की नई पुस्तकों से पढ़ाई होगी। एनसीईआरटी ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन (एनसीएफ-एसई) के आधार पर इन्हें तैयार किया है। यह जल्द ही बाजार में उपलब्ध होगी।

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पुस्तकों को किया गया तैयार

चौथी व सातवीं की पुस्तकें अप्रैल के पहले सप्ताह तक और पांचवीं व आठवीं की किताबें जून तक उपलब्ध हो जाएंगी। नई किताबों में कंटेंट को कम किया गया है। इस बात का ध्यान रखा गया है कि बच्चों में गहन समझ पैदा हो। पांचवीं व आठवीं की पुस्तकें बाजार में देरी से आने के कारण उसके गैप को पाटने के लिए स्कूलों को पहले ब्रिज कोर्स कराना होगा। एनसीईआरटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत इन पुस्तकों को तैयार किया गया है।

विज्ञापन


यह छात्रों में गहन समझ पैदा करेगी। इसमें कंटेंट को कम किया गया है और गतिविधियों को बढ़ाया गया है जिससे बच्चे को पढ़ते वक्त बोरियत महसूस न हो। एक ही चीज को नए-नए तरीके से बताने की कोशिश की है। पुस्तकों से बच्चे खेल-खेल में सीखते नजर आएंगे। अधिकारी के अनुसार यदि किसी को पुस्तक उपलब्ध न हो तो वह अमेजन व फ्लिपकार्ट से भी पुस्तक को खरीद सकता है। एनसीईआरटी के देशभर में 800 से अधिक पुस्तक विक्रेता हैं, जिनके माध्यम से पुस्तक ली जा सकती हैं। वहीं नौवीं से बारहवीं की पुस्तकें अगले शैक्षणिक सत्र में आएंगी।

विज्ञापन

5वीं व 8वीं कक्षा के छात्रों के लिए होगा ब्रिज कोर्स

एनसीईआरटी ने पुराने और नए पाठ्यक्रम को पाटने के लिए एक ब्रिज कोर्स भी तैयार किया है। इस बारे में सीबीएसई की ओर से भी स्कूलों को जानकारी भेजी गई है। पांचवीं व आठवीं के लिए यह ब्रिज कोर्स बनाया गया है। पांचवीं के लिए ब्रिज कोर्स 30 दिनों और आठवीं के लिए 45 दिनों का होगा। यह कोर्स नए सत्र से छात्रों को इसलिए करवाया जाएगा जिससे पुराने करिकुलम के बाद नए की पढ़ाई करने में छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। एनसीईआरटी ने स्कूलों को सलाह दी है कि वह पांचवीं और आठवीं कक्षा में दाखिला लेने वाले छात्रों को खेल-कूद और गतिविधि आधारित शिक्षा में शामिल करने के लिए एक रणनीति तैयार करें।

इस बार पुस्तकों की नहीं होगी कमी

एनसीईआरटी अधिकारी के अनुसार इस बात का ध्यान रखा गया है कि पुस्तकों की कमी की वजह से छात्रों को परेशानी न हो। पर्याप्त संख्या में पुस्तकें तैयार की जा रही हैं। इसी तरह से छात्र व अभिभावक एनसीईआरटी की वेबसाइट से पुस्तकों का पीडीएफ भी प्राप्त कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें