फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Result 2022: कब जारी होगी नीट यूजी आंसर की? 18 लाख छात्र कर रहे रिजल्ट का इंतजार

Wed, 10 Aug 2022 05:15 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG Result 2022 : स्नातक स्तरीय मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से 17 जुलाई, 2022 को किया गया था।
विज्ञापन
NEET UG Result 2022 Answer Key - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET 2022 Answer Key & Result Latest Update: साढ़े 18 लाख से अधिक उम्मीदवार, उनके अभिभावक एवं शिक्षक आदि करीब 25 दिन से नीट यूजी 2022 के रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से स्नातक स्तरीय मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए 17 जुलाई, 2022 को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा में भाग लेने वाले लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब जल्द ही खत्म हो सकता है। हालांकि, नीट यूजी (NEET UG) 2022 परीक्षा के रिजल्ट से पहले आंसर की जारी की जाएगी। 

विज्ञापन

NEET UG: 14 अगस्त तक जारी होगी प्रोविजनल आंसर की

नीट यूजी 2022 की आंसर की और परिणाम भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से ही जारी किया जाएगा। हालांकि, नीट रिजल्ट जारी करने के पहले एनटीए की ओर से प्रोविजनल आंसर की यानी अंतरिम उत्तर कुंजी 14 अगस्त तक जारी की जाएगी। इसके साथ ही उत्तर कुंजी पर आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। उम्मीदवारों के लिए आपत्तियां दर्ज कराने एवं चुनौती विंडो बंद होने के बाद ही फाइनल आंसर की यानी अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाती है। फिर सबसे आखिर में अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही रिजल्ट जारी होता है।  
 

NEET UG 2022: आपत्ति दर्ज कराने के लिए मिलेंगे 48 घंटे

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नीट यूजी 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर आंसर की और फिर रिजल्ट जारी करेगी। एनटीए सबसे पहले नीट 2022 आंसर के साथ ही ओएमआर शीट और प्रश्न पत्रों की स्कैन की गई प्रति भी जारी करती है। जिसके आधार पर उम्मीदवार अपने रिजल्ट का आकलन कर सकते हैं। छात्रों को आंसर की पर आपत्ति, यदि कोई हो तो उठाने के लिए लगभग दो से तीन दिन का समय मिलेगा। उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

 

विज्ञापन

NEET UG 2022: रिजल्ट तैयार होने में पांच-छह सप्ताह लगते हैं 

एनटीए नीट यूजी रिजल्ट 2022 के साथ ही अखिल भारतीय कोटे के लिए एनटीए नीट 2022 रैंक लिस्ट भी जारी की जाएगी। जबकि राज्यवार मेरिट सूची एनटीए द्वारा राज्यों के साथ साझा की जाएगी। इन सभी गतिविधियों का कार्यक्रम अभी तक एनटीए द्वारा साझा नहीं किया गया है। हालांकि, पिछले रुझानों के अनुसार, परिणाम परीक्षा की तारीख से चार से छह सप्ताह बाद जारी किया जाता है। इसके अनुसार, परिणाम 25 से 31 अगस्त तक जारी होने की उम्मीद है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें