फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG Counselling: नीट यूजी काउंसलिंग के सीट आवंटन परिणाम में हुआ संशोधन, 43 उम्मीदवारों का नाम लिस्ट से हटा

Sat, 24 Aug 2024 08:33 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG Seat Allotment Revised: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट यूजी काउंसलिंग के पहले दौर के सीट आवंटन परिणाम में संशोधन किया है। एनटीए द्वारा 43 उम्मीदवारों को प्रतिबंधित किए जाने के बाद यह संशोधन किया गया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG Counselling 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी काउंसलिंग के पहले दौर के लिए सीट आवंटन परिणाम को संशोधित किया है, क्योंकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 43 उम्मीदवारों को प्रतिबंधित कर दिया है। संशोधित नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 का सीट आवंटन परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in. पर उपलब्ध है। प्रवेश के पहले दौर के माध्यम से कुल 26,109 उम्मीदवारों ने MBBS, BDS सीटें हासिल की हैं।

विज्ञापन

43 उम्मीदवारों का नाम लिस्ट से हटाया गया

एमसीसी ने आधिकारिक नोटिस में कहा, "सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि नीट यूजी काउंसलिंग के राउंड-1 के लिए संशोधित प्रोविजनल रिजल्ट-II अब उपलब्ध है। यह उल्लेख किया गया है कि प्रोविजनल रिजल्ट घोषित होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 43 नीट यूजी उम्मीदवारों को बाहर कर दिया था। इसलिए संशोधित प्रोविजनल रिजल्ट-II अब उपरोक्त 43 उम्मीदवारों को बाहर करने के बाद नए सिरे से घोषित किया गया है।"

अनंतिम सीट आवंटन में किसी भी विसंगति के मामले में, प्रतिभागी कल सुबह 11 बजे से पहले mccresultquery@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से समिति को सूचित कर सकते हैं। एमसीसी ने बताया कि समय सीमा के बाद परिणाम को अंतिम माना जाएगा।

अनंतिम है परिणाम

एमसीसी ने कहा, "उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि अनंतिम परिणाम केवल सांकेतिक प्रकृति के हैं और इसमें बदलाव हो सकता है। उम्मीदवार अनंतिम परिणाम में आवंटित सीट पर किसी भी अधिकार का दावा नहीं कर सकते हैं और अनंतिम परिणाम को न्यायालय के समक्ष चुनौती नहीं दी जा सकती है।"

एमसीसी द्वारा सीट आवंटन में संशोधन से संबंधित नोटिस - फोटो : एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट

29 अगस्त तक करें कॉलेज में रिपोर्ट

सीट आवंटन पीडीएफ में उम्मीदवार की रैंक, आवंटित कोटा, आवंटित संस्थान, आवंटित पाठ्यक्रम, आवंटित श्रेणी, उम्मीदवार श्रेणी और टिप्पणियां दी गई हैं। नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, सीट आवंटित उम्मीदवार 29 अगस्त तक आवंटित संस्थान को रिपोर्ट कर सकते हैं। कॉलेज शामिल हुए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन करेंगे और एमसीसी 30 से 31 अगस्त के बीच जानकारी साझा करेगा। 
विज्ञापन

नीट यूजी सीट आवंटन परिणाम ऐसे करें चेक

सीट आवंटन पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए यहां बताए आसान चरणों का पालन करें:
  • एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in. पर जाएं।
  • "UG मेडिकल" टैब पर क्लिक करें।
  • अब, "राउंड 1 नीट यूजी 2024 प्रोविजनल रिजल्ट II" लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगा।
  • अपना रोल नंबर खोजें और भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें