फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET 2022: नीट यूजी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 17 जुलाई को होगी मेडिकल प्रवेश परीक्षा

Fri, 13 May 2022 06:52 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET Application Form 2022: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातक यानी NEET UG 2022 के लिए आवेदन की विस्तारित समय-सीमा जल्द खत्म हो रही है। 
विज्ञापन
नीट यूजी 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET 2022: स्नातक स्तरीय मेडिकल कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातक यानी NEET UG 2022 के लिए आवेदन की विस्तारित समय-सीमा 15 मई, 2022 को खत्म हो रही है। जिन लोगों ने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे neet.nta.nic.in पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन फॉर्म पूरा कर सकते हैं और शुल्क भुगतान कर उसे जमा कर सकते हैं। इससे पहले, NEET यूजी की आवेदन विंडो छह मई को बंद होनी थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ा दिया गया। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि सशस्त्र सेना मेडिकल कॉलेजों ने बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट यूजी का उपयोग करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

एनटीए ने जारी की थी संशोधित अधिसूचना

एनटीए की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया था कि महानिदेशक, सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि नीट (यूजी) के अंकों का उपयोग केवल बीएससी (नर्सिंग) कोर्स में प्रवेश के लिए महिला उम्मीदवारों के चयन के लिए किया जाएगा। इस फैसले को देखते हुए, सभी उम्मीदवारों के लिए राष्ट्रीय पात्रता-सह प्रवेश परीक्षा (यूजी) –2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार 15 मई तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। 
 
विज्ञापन

15-16 लाख उम्मीदवार देते हैं यूजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक यानी नीट यूजी प्रवेश परीक्षा 17 जुलाई, 2022 के लिए निर्धारित है। बता दें कि नीट एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जो एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष पाठ्यक्रम, बीएससी नर्सिंग, बीएससी लाइफ साइंसेज और पशु चिकित्सा पाठ्यक्रमों जैसे स्नातक चिकित्सा और संबद्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाती है। हर साल, लगभग 15-16 लाख उम्मीदवार यूजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा देते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें