NEET 2022: स्नातक स्तरीय मेडिकल कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातक यानी NEET UG 2022 के लिए आवेदन की विस्तारित समय-सीमा 15 मई, 2022 को खत्म हो रही है। जिन लोगों ने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे neet.nta.nic.in पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन फॉर्म पूरा कर सकते हैं और शुल्क भुगतान कर उसे जमा कर सकते हैं। इससे पहले, NEET यूजी की आवेदन विंडो छह मई को बंद होनी थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ा दिया गया। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि सशस्त्र सेना मेडिकल कॉलेजों ने बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट यूजी का उपयोग करने का निर्णय लिया है।