फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG 2025: नीट यूजी के आवेदन पत्र में गलती सुधारने का अंतिम मौका! आज बंद होगी करेक्शन विंडो; ऐसे करें सुधार

Tue, 11 Mar 2025 10:04 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG 2025:  नीट यूजी 2025 के लिए आवेदन सुधार विंडो आज यानी 11 मार्च को बंद हो जाएगी। जो उम्मीदवार अपने आवेदन में सुधार करना चाहते हैं, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने पंजीकरण फॉर्म को संपादित कर सकते हैं।
विज्ञापन
NEET UG Correction Window 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG Correction Window 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2025 के लिए आवेदन सुधार विंडो को 9 मार्च को खोल था, यह सुविधा आज यानी 11 मार्च (रात 11:50 बजे तक) तक उपलब्ध रहेगी। पंजीकृत उम्मीदवार, जो अपने आवेदन में सुधार करना चाहते हैं, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपने पंजीकरण फॉर्म को संपादित कर सकते हैं।

NEET UG 2025: संपादन योग्य फील्ड

नीट यूजी 2025 संपादन विंडो के दौरान उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में यहां बताए विवरणों को संपादित कर सकेंगे:
  • (पिता का नाम और योग्यता या व्यवसाय) या (माता का नाम और योग्यता या व्यवसाय)
  • शैक्षिक योग्यता विवरण (कक्षा 10 और कक्षा 12)
  • पात्रता की स्थिति
  • वर्ग
  • उप-श्रेणी या दिव्यांग
  • हस्ताक्षर
  • नीट यूजी 2025 में प्रयासों की संख्या
  • परीक्षा शहर का चयन
  • परीक्षा का माध्यम
विज्ञापन

NEET UG 2025 Exam Date: 4 मई को होगी परीक्षा
नीट यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप 26 अप्रैल तक जारी की जाएगी। एडमिट कार्ड 1 मई तक जारी किए जाएंगे। परीक्षा 4 मई को एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। 
 
घटना तिथि
पंजीकरण शुरू 7 फरवरी 2025
फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 7 मार्च 2025
सुधार सुविधा 9 से 11 मार्च 2025
सिटी स्लिप जारी (संभावित) 26 अप्रैल 2025
प्रवेश पत्र जारी (संभावित) 1 मई 2025
परीक्षा तिथि 4 मई 2025
परिणाम की घोषणा (संभावित) 14 जून 2025
विज्ञापन

NEET UG 2025 Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न

नीट यूजी 2025 परीक्ष की अवधि 3 घंटे है, जिसमें 180 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा 720 अंकों की होगी। पेपर में 3 सेक्शन होंगे- फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।

नीट यूजी 2025 का आयोजन 13 भाषाओं में किया जाएगा, जोकि निम्न प्रकार हैं: अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, बंगाली, असमिया, ओडिया, पंजाबी, मराठी, गुजराती, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम। 

NEET UG 2025 Application Correction: संपादन के आसान चरण

नीट यूजी आवेदन पत्र को निम्नलिखित चरणों का उपयोग करके संपादित किया जा सकता है।
  • सबसे पहले नीट यूजी 2025 की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in. पर जाएं।
  • अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें।
  • NEET 2025 आवेदन पत्र खोलें।
  • आवश्यकतानुसार आवेदन पत्र को संपादित करें।
  • सेव और सबमिट पर क्लिक करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें