NEET UG Exam 2023: मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए देश की सबसे बड़ी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2023 का आयोजन आज (सात मई) देश के 499 शहरों के चार हजार परीक्षा केंद्रों में होगा। इसमें 20 लाख 86 हजार छात्र शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर दो से लेकर शाम 5.20 मिनट तक आयोजित होगी। सबसे अधिक 582 परीक्षा केंद्र महाराष्ट्र और दूसरे नंबर पर यूपी में 451 बनाए गए हैं। जबकि राजस्थान के 24 शहरों में 354 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। वहीं, हिंसाग्रस्त मणिपुर में परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
सभी सेंटर्स पर परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक प्रवेश कार्ड पर दिए गए समयानुसार प्रवेश दिया जाएगा।
दोपहर 1:30 बजे सभी केंद्रों के मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे।
पेपर दोपहर दो बजे से 5:30 बजे तक होगा।
परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र, पानी की पारदर्शी बोतल, सरकार द्वारा जारी आईडी दिखाकर प्रवेश दिया जाएगा।
परीक्षार्थी को पेन सेंटर पर ही दिए जाएंगे।
परीक्षार्थी को केवल टेक्स्ट बुकलेट लेकर ही बाहर जाएंगे।