फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG 2023 exam postponed: कल होने वाली नीट यूजी परीक्षा स्थगित, जानें कहां-कहां नहीं होगा एग्जाम

Sat, 06 May 2023 04:58 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG 2023 exam postponed: परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए स्थगित कर दी गई जिन्हें मणिपुर में परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए थे और उनकी परीक्षा बाद की तारीख में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
NEET UG 2023 postponed - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET (UG)-2023 परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए स्थगित कर दी गई जिन्हें मणिपुर में परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए थे और उनकी परीक्षा बाद की तारीख में आयोजित की जाएगी। शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह ने एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) को पत्र लिखकर मणिपुर की स्थिति के मद्देनजर परीक्षा को "पुनर्निर्धारित करने की संभावना का पता लगाने" का अनुरोध किया था।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें : NEET UG 2023: 499 शहर, 4100 केंद्रों पर 20.86 लाख विद्यार्थी देंगे परीक्षा, इन बातों का रखें ध्यान


 

शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह ने एनअीए से अपील की थी कि मणिपुर में, मौजूदा स्थिति के कारण, छात्र ब्रॉडबैंड और इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या के कारण नीट (यूजी)-2023 परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते हैं। इसलिए, मैंने एनटीए से अनुरोध किया कि राज्य में परीक्षा केंद्रों के लिए परीक्षा फिर से शेड्यूल की जाए या स्थगित की जाए। इसके बाद NTA ने मणिपुर में केंद्रों पर परीक्षा स्थगित करने के बारे में एक अधिसूचना प्रसारित की है..."

विज्ञापन

अगली तारीख की घोषणा जल्द

मणिपुर से भाजपा सांसद और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ राजकुमार रंजन सिंह ने बताया कि हमारे राज्य से, 8751 छात्र परीक्षा में उपस्थित नहीं होंगे... हमने NEET प्राधिकरण से परीक्षा स्थगित करने का अनुरोध किया था; अब एनटीए इसे स्थगित कर दिया गया है। एनटीए द्वारा अगली तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें