NEET UG 2023 Exam Paper Analysis and Answer Key: मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातक यानी नीट यूजी सात मई, 2023 को आयोजित की गई थी। परीक्षा दोपहर दो बजे शुरू हुई और शाम 5:20 बजे समाप्त हुई। हालांकि, मणिपुर में जारी हिंसा के कारण वहां परीक्षा स्थगित रही, शेष देश-विदेश के परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध रूप से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए करीब 21 लाख उम्मीदवार पंजीकृत थे। मेडिकल प्रवेशार्थियों के लिए देश के जाने-माने नीट एक्सपर्ट और कोचिंग गुरुओं के द्वारा नीट यूजी परीक्षा का पेपर विश्लेषण यहां विस्तार से बताया गया है... साथ ही नीट आंसर की पर लेटेस्ट अपडेट भी मिलेगा...
बीएम सर ने बताया कि नीट 2023 में बायोलॉजी का पेपर पिछले वर्ष की तुलना में लेंदी रहा। 11वीं कक्षा के सिलेबस से 47 एवं 12वीं कक्षा के सिलेबस से 53 प्रश्न पूछे गए। बॉटनी में 11वीं कक्षा के सिलेबस से पिछले वर्ष 27 जबकि इस वर्ष 26 प्रश्न पूछे गए। इसी प्रकार 12वीं कक्षा के सिलेबस से पिछले वर्ष 23 एवं इस वर्ष 24 प्रश्न पूछे गए। जू-लॉजी में 11वीं कक्षा के सिलेबस से पिछले वर्ष 26 एवं इस वर्ष 27 प्रश्न आए। इसी प्रकार 12वीं कक्षा के सिलेबस से पिछले वर्ष 24 एवं इस वर्ष 23 प्रश्न आए। एसरशन रीजनिंग के प्रश्न कंसेप्चुअल बेस्ड रहे।
फिजिक्स को कठिनाई स्तर पर आसान से मध्यम स्तर तक रेट किया गया था। इसमें ज्यादातर आसान और मध्यम प्रश्न शामिल थे। अधिकांश प्रश्न एनसीईआरटी आधारित थे।
केमिस्ट्री को सभी विषयों में सबसे कठिन माना गया। फिजिकल केमिस्ट्री की तुलना में इनऑर्गेनिक और ऑर्गेनिक केमिस्ट्री का वेटेज ज्यादा था।
कठिनाई स्तर पर बॉटनी को आसान से मध्यम स्तर तक रेट किया गया था। इसमें ज्यादातर आसान और मध्यम प्रश्न शामिल थे।
जू-लॉजी को कठिनाई स्तर पर आसान से मध्यम के रूप में रेट किया गया था। इसमें ज्यादातर आसान और मध्यम प्रश्न शामिल थे।