फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG 2022: जानें कब जारी होगी नीट यूजी 2022 की अधिसूचना, कैसे कर सकेंगे अपना आवेदन?

Sat, 05 Mar 2022 06:28 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) अगले हफ्ते नीट यूजी, 2022 का शेड्यूल जल्द ही जारी कर सकता है। परीक्षा का पूरा शेड्यूल एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
NEET 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक यानी नीट यूजी, 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि नोटिफिकेशन अगले हफ्ते जारी कर दिया जाएगा। दरअसल नीट पीजी, 2022 का शेड्यूल कुछ दिनों पहले ही जारी कर दिया गया था। लेकिन नीट यूजी का शेड्यूल जारी होने में देरी सामने आ रही है। अमर उजाला आपको बता रहा है कि क्या है शेड्यूल में देरी होने के कारण और शेड्यूल जारी होने के बाद क्या होगी आवेदन की पूरी प्रक्रिया..

विज्ञापन

नीट यूजी 2022 - फोटो : social media
NEET UG 2022: जल्द जारी हो सकता है शेड्यूल
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) अगले हफ्ते नीट यूजी, 2022 का शेड्यूल जल्द ही जारी कर सकता है। परीक्षा का पूरा शेड्यूल एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। छात्र इसी वेबसाइट पर परीक्षा के लिए अपना आवेदन भी कर सकेंगे। किसी भी नई जानकारी और अपडेट के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 

NEET UG 2022 - फोटो : Social Media
NEET UG 2022: क्यों हो रही है देरी?
दरअसल सीबीएसई, आईसीएसई और विभिन्न राज्यों के बोर्ड अपनी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर रहे हैं। इस कारण यह आशंका मजबूत हो रही है कि यह परीक्षाएं नीट यूजी, 2022 से टकरा भी सकती हैं। इसके अलावा कई राज्यों में अभी विधानसभा चुनाव भी जारी है, जिस कारण अभी वहां बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें घोषित नहीं हो पाई हैं। यही सब कारण हैं कि नीट यूजी, 2022 का शेड्यूल जारी होने में देरी देखने को मिल रही है। 

NEET UG 2022 - फोटो : Social Media
NEET UG 2022: जून के आखिर में हो सकती है परीक्षा
विभिन्न रिपोर्टों में यह दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक यानी नीट यूजी, 2022 का आयोजन जून के आखिरी हफ्ते में किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो परिणाम अगस्त तक जारी होंगे और काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होने में सितंबर तक का वक्त लग सकता है। परीक्षा पेन पेपर मोड ही आयोजित की जा सकती है। 

NEET UG 2022 - फोटो : Social Media
NEET UG 2022: इन पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक यानी नीट यूजी, 2022 में रैंक प्राप्त करने वाले छात्रों को देशभर के विभिन्न मेडिकल संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष, बीवीएससी और जीआईपीएमईआर आदि पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। इन पाठ्यक्रमों में सीट की संख्या निम्न हैं-
  • एमबीबीएस- 90,825
  • बीडीएस- 27,948
  • आयुष- 52,720
  • बीवीएससी - 603
  • जीआईपीएमईआर- 249

 

NEET UG 2022 - फोटो : Social Media
NEET UG 2022: फीस पर शिकंजा
सरकार आगामी सत्र से सभी निजी मेडिकल शिक्षण संस्थानों में के 50 फीसदी सीटों के शुल्क को सरकारी मेडिकल कॉलेज के बराबर करने पर फैसला ले सकती है। अगर यह फैसला लागू होता है तो अनगिनत छात्रों को इसका फायदा मिलेगा। इस फैसले में कॉलेजों की ओर से लगाए जाने वाले कैपिटेशन फीस पर भी रोक लगाने की बात की गई है।

NEET UG 2022 - फोटो : Social Media
NEET UG 2022: जानें तैयारी के टिप्स 
  • सिलेबस को अच्छे से समझ लें।
  • टाईम-टेबल बनाए।
  • मॉक टेस्ट और सैंपल पेपर सॉल्व करें।
  • सभी जरूरी टॉपिक के नोट्स बनाएं। 
विज्ञापन

NEET UG 2022 - फोटो : Social Media
NEET UG 2022: कैसे कर सकेंगे आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं। 
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे NEET UG 2022 से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 
  • यहां मांगी जा रही जानकारी दर्ज करें और लॉगिन करें।
  • अब सभी जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें