कब जारी होंगे परिणाम?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से जारी किए गए नोटिस में पहले ही बताया जा चुका है कि NEET UG 2022 के परिणाम को 07 सितंबर, 2022 तक जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले नोटिस की तारीख के अनुसार ही NEET UG 2022 की उत्तर कुंजी को निर्धारित तारीख के एक दिन बाद 31 अगस्त, 2022 को जारी कर दिया गया था। उम्मीदवारों को 31 अगस्त से 02 सितंबर रात 11.50 बजे तक आसंर की पर आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था।
NEET UG: छात्रों को मिलेगी राहत
लंबे समय से परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र सोशल मीडिया पर परिणाम जारी करने की मांग कर रहे थे। परीक्षा हुए लगभग दो महीने का समय हो गया था। परिणाम जारी होते ही 18 लाख छात्रों को राहत मिलेगी।
कब हुई थी परीक्षा?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से NEET UG 2022 परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई, 2022 को किया गया था। परीक्षा देश और विदेश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित 500 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बता दें कि नीट यूजी परीक्षा के लिए 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। आवेदन की संख्या के मामले में नीट देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। इसके बाद कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट और जेईई मेन का स्थान है।