राजस्थान की तनिष्का बनीं टॉपर
राजस्थान राज्य की तनिष्का ने नीट यूजी, 2022 परीक्षा में आल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है। हालांकि, दूसरे रैंक के वत्स आशीष बत्रा, तीसरी रैंक पाने वाले कर्नाटक के हृषिकेश नागभूषण गांगुली और चोथी रैंक पाने वाले कर्नाटक से ही रुचि पावाशे ने भी 99.9997733 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया है। अब सवाल उठता है कि जब सभी के अंक समान थे, तो तनिष्का को ही टॉपर क्यों घोषित किया गया है। आइए समझते हैं इसका कारण।
जानें टाई-ब्रेकिंग नियम के बारे में
नीट यूजी 2022 परीक्षा में समान अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के लिए टाई-ब्रेकिंग नियम का अनुसरण किया गया है। नीट परीक्षा में दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के समान अंक प्राप्त करने के मामले में यह टाई-ब्रेकिंग नियम लागू होता है। आइए जानते हैं कैसे प्रयोग होता है यह नियम-:
क्या होगी आगे की प्रक्रिया?
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी की एमसीसी की ओर से सबसे पहले मेडिकल कॉलेजों के अखिल भारतीय कोटा की 15 फीसदी सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। कुल चार राउंड में काउंसलिंग कराई जाएगी। ये हैं- राउंड-1, राउंड-2, स्ट्रे वैकेंसी और मॉपअप राउंड। अब तक काउंसलिंग का आधिकारिक शेड्यूल नहीं जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि काउंसलिंग सितंबर और अक्तूबर महीने में ही आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए MCC की आधिकारिक वेबसाइट www.mcc.nic.in पर नजर बना कर रखें।