फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG 2022: नीट यूजी परीक्षा पात्रता नियमों में बड़ा बदलाव, एनएमसी ने अधिकतम आयु सीमा की पाबंदी हटाई

Wed, 09 Mar 2022 08:39 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

National Medical Commission removes NEET UG upper age limit: नेशनल मेडिकल कमीशन ने नीट यूजी (NEET-UG 2022) परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए निर्धारित ऊपरी आयु सीमा को हटा दिया है।
विज्ञापन
नीट यूजी 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी नेशनल मेडिकल कमीशन ने नीट यूजी (NEET-UG 2022) परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए निर्धारित ऊपरी आयु सीमा को हटा दिया है। एनएमसी की अधिसूचना के अनुसार, ऊपरी आयु सीमा की छूट इसी वर्ष यानी नीट यूजी 2022 से ही लागू होगी। 

विज्ञापन

एनएमसी की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया कि 21 अक्तूबर, 2021 को हुई नेशनल मेडिकल कमीशन की चौथी बैठक में तय किया गया था कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट अंडर ग्रेजुएट के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा की बाध्यता नहीं होनी चाहिए। इसलिए, रेग्युलेशंस ऑन ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन 1997 के नियमों में संशोधन कर दिया गया है।

विज्ञापन

बदलाव इसी साल लागू होंगे

आयु सीमा में छूट का बदलाव इसी वर्ष यानी नीट यूजी 2022 की परीक्षा के आवेदन के लिए भी लागू होगा। इसके लिए नीट यूजी 2022 की सूचना पुस्तिका में भी बदलाव किया जाएगा। अभी तक नीट यूजी के लिए आवेदन की अधिकतम उम्र 25 वर्ष है। यानी कि 25 वर्ष से अधिक उम्र वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र नहीं होते थे। लेकिन अब अधिकतम आयु सीमा हटा दिए जाने से छात्रों को बड़ी राहत मिली है।



 

विज्ञापन

फोर्डा इंडिया ने किया फैसले का स्वागत

फोर्डा यानी फैडरेशन ऑफ रेजीडेंट डाॅक्टर्स एसोसिएशन, इंडिया की ओर से इस फैसले का स्वागत करते हुए नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) को धन्यवाद दिया गया है। फोर्डा इंडिया के प्रेसीडेंट डॉ मनीष ने नीट यूजी के लिए अधिकतम 25 वर्ष की आयु सीमा की बाध्यता को समाप्त किए जाने के फैसले का स्वागत किया है। डॉ मनीष ने कहा कि पहले से देश में डॉक्टरों की कमी है। इस कदम से मेडिकल शिक्षा के लिए आवेदक उम्मीदवारों की संख्या बढ़ेगी। जिसके फलस्वरूप हमें अधिक डॉक्टर मिल पाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें