नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2021 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक पहले आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त, 2021 को शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई थी। जिसे बढ़ाकर 10 अगस्त कर दिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक आवेदन पत्र में सुधार की तारीखों में भी बदलाव किए गए हैं। बता दें कि यह विस्तारित तिथि बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग कोर्स में प्रवेश पाने वाले छात्रों के लिए भी लागू हाेगी। इच्छुक अभ्यर्थी विस्तृत नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए आधिकारिक साइट- neet.nta.nic.in पर जा सकते हैं।
| परीक्षा | दिनांक | समय |
| नीट यूजी 2021 के आवेदन भरने की अंतिम तिथि | 10 अगस्त, 2021 | शाम 5 बजे तक |
| आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 10 अगस्त, 2021 | रात 11:50 बजे तक |
| आवेदन सुधार विंडो | 11 अगस्त से 14 अगस्त 2021 |
दोपहर 2 बजे तक |
एनटीए ने यह फैसला स्वास्थ्य विज्ञान महानिदेशालय (डीजीएचएस) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की सिफारिश पर लिया है। गौरतलब है कि नीट (यूजी) 2021 रिजल्ट का उपयोग केंद्र और राज्य सरकारों की अन्य संस्थाओं द्वारा विभिन्न कोर्सेस में दाखिले के लिए उनके संबंधित पात्रता मानदंड के अनुसार किया जा सकता है। इस परिणाम का उपयोग बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए भी किया जाएगा।